फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Lakhs spent on Night Food Street without approval, now HSVP has banned

बिना मंजूरी नाइट फूड स्ट्रीट पर खर्च दिए लाखों, अब एचएसवीपी ने लगा दी रोक

Tue, 14 Jun 2022 01:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Lakhs spent on Night Food Street without approval, now HSVP has banned
पंचकूला। नगर निगम के सेक्टर-20 में निर्माणाधीन नाइट फूड स्ट्रीट पर एचएसवीपी ने रोक लगा दी है। एनओसी नहीं लेने के कारण एचएसवीपी ने यह कार्रवाई की है। यहां पर निर्माण कार्य में नगर निगम ने लाखों रुपये भी खर्च कर दिए हैं। वहीं सेक्टर की आरडब्ल्यूए भी शुरुआत से ही इसका विरोध करती आ रही है। इस फैसले पर आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त की है। इस फैसले से न केवल निगम को लाखों रुपये की चपत लगी है, बल्कि अधिकारियों के काम करने के तरीके पर भी सवालिया निशान लग गया है।
विज्ञापन

नगर निगम ने करीब तीन माह पहले फैसला लिया था कि सेक्टर-20 में नाइट फूड स्ट्रीट बनाई जाएगी। इसके लिए सेक्टर की मार्केट के सामने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जमीन का चयन किया गया। आनन-फानन में नगर निगम ने मार्केट बनाने का टेंडर जारी कर दिया और वहां पर निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया। मगर अब एचएसवीपी ने एतराज जता दिया है कि इसके लिए नगर निगम ने प्राधिकरण से एनओसी नहीं ली।
विज्ञापन

प्राधिकरण ने कहा, बनाएंगे बूथ
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने कहा कि मार्केट के सामने बूथ बनाए जाने हैं। इसलिए यहां पर नाइट फूड स्ट्रीट बनाए जाने की मंजूरी नहीं दी जा सकती। अधिकारियों ने यह भी कहा कि बिना मंजूरी लिए काम शुरू ही नहीं किया जाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआत से विरोध कर रही थी आरडब्ल्यूए
नाइट फूड स्ट्रीट की घोषणा होने के साथ ही सेक्टर-20 आरडब्ल्यूए ने इसका विरोध शुरू कर दिया था। आरडब्ल्यूए का कहना था कि रात के समय मार्केट खुलने से यहां पर शराबी और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ेगा। इससे सेक्टर का माहौल खराब होगा और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसको लेकर आरडब्ल्यूए ने कई बार निगम अधिकारियों से मुलाकात भी की थी।
लाखों खर्च, समाधान खोज रहे निगम अधिकारी
नाइट फूड स्ट्रीट बनाने पर नगर निगम के लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं। ऐसे में नगर निगम अधिकारी अब मामले का समाधान खोजने में जुटे हैं। अधिकारी कोशिश कर रहे हैं कि किसी तरह से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को नाइट फूड स्ट्रीट के लिए राजी कर एनओसी ले ली जाए।
हम शुरुआत से ही नाइट फूड स्ट्रीट का विरोध कर रहे थे। चाहे किसी भी कारण से यह रद्द हुआ हो, मगर सेक्टरवासियों के लिए यह अच्छी खबर है। इसको रोकने के लिए एचएसवीपी के अधिकारियों की भी हम सराहना करते हैं। - योगिंदर क्वात्रा, उपप्रधान, आरडब्ल्यूए सेक्टर-21

एचएसवीपी ने एनओसी नहीं लिए जाने की बात कहकर नाइट फूड स्ट्रीट का काम रुकवा दिया है। इस बारे में अब एचएसवीपी के अधिकारियों के साथ बातचीत की जा रही है। कोशिश है कि जल्द ही एनओसी ले ली जाए। - विजय गोयल, एसई, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed