फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Lakha Sidhana's brother filed a petition against Delhi Police for torture

पंजाब : लक्खा सिधाना के भाई ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ दायर की प्रताड़ना याचिका, आयुक्त को नोटिस

Wed, 28 Apr 2021 01:06 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 28 Apr 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Lakha Sidhana's brother filed a petition against Delhi Police for torture
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

लक्खा सिधाना के भाई गुरदीप सिंह मुंडी को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल द्वारा अवैध तरीके से हिरासत में रखने और पूरी रात उसके साथ मारपीट और टॉर्चर करने के खिलाफ दायर याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार सहित दिल्ली पुलिस के कमिश्नर को नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया है।

विज्ञापन


जस्टिस दीपक सिब्बल ने यह नोटिस गुरदीप सिंह मुंडी द्वारा एडवोकेट अर्शदीप सिंह के जरिए दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए जारी किया है । मुंडी ने दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के पुलिस कर्मियों के खिलाफ अवैध तरीके से हिरासत में रखने और पूरी रात उसके साथ मारपीट और टॉर्चर करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


याचिका में गुरदीप सिंह मुंडी ने हाईकोर्ट को बताया है कि वह पंजाबी यूनिवर्सिटी में बीपीएड का छात्र है और लक्खा सिधाना का फर्स्ट कजन है। लक्खा सिधाना पर 26 जनवरी को दिल्ली में किसान आंदोलन के दौरान तोड़फोड़ और हिंसा का मामला दर्ज है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने 8 अप्रैल को पटियाला के अर्बन एस्टेट से उसे शाम साढ़े 7 बजे उठा लिया था जब वह अपने एक दोस्त गुरप्रीत सिंह के साथ यूनिवर्सिटी जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


टार्चर के बाद अंबाला बस स्टैंड पर छोड़ दिया
गुरदीप सिंह ने हाईकोर्ट को बताया कि दिल्ली पुलिस उसे हिरासत में लेकर किसी अनजान जगह पर ले गई थी । उससे लक्खा सिधाना के बारे में जानकारी मांगी गई और इस दौरान उससे काफी मारपीट की गई। उसे यहां तक कहा गया कि अगर वह लक्खा सिधाना की जानकारी नहीं देगा तो उसके खिलाफ भी फर्जी मामले दर्ज कर दिए जाएंगे। उसने बताया कि पूरी रात टॉर्चर करने के बाद उसे अंबाला बस स्टैंड पर छोड़ दिया गया। घर पहुंचने के बाद उसने इस पूरी घटना के बारे में अपने परिवार को बताया और अपना मेडिकल करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed