फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Lack of street lights in Morni poses a danger to tourists

Panchkula News: मोरनी में स्ट्रीट लाइटों की कमी बनी सैलानियों के लिए खतरा

Mon, 12 May 2025 01:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Lack of street lights in Morni poses a danger to tourists
मोरनी। पर्यटन स्थल के रूप में लोकप्रिय मोरनी में स्ट्रीट लाइटों की भारी कमी सैलानियों के लिए चिंता का विषय बन गई है। शाम ढलते ही इलाके की अधिकांश सड़कें अंधेरे में डूब जाती हैं, जिससे न केवल राहगीरों को असुविधा होती है, बल्कि उनकी सुरक्षा पर भी खतरा मंडराता है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों का कहना है कि सड़कों के किनारे स्ट्रीट लाइट्स की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। अंधेरे की वजह से जंगल से निकलने वाले जंगली जानवरों का खतरा बढ़ जाता है, वहीं बाहरी पर्यटकों को असुरक्षा की भावना होती है। इस कारण वे पूरी तरह से पर्यटन का आनंद नहीं उठा पाते। बीडीसी पूर्व चेयरमैन कमलदीप सिंह, दीपक शर्मा, मनोज कुमार सरपंच व अन्य लोगों ने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि वह इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई करते हुए मुख्य मार्गों और पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाली सड़कों पर पर्याप्त संख्या में स्ट्रीट लाइटें लगवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed