{"_id":"6721539b10080a6797034efd","slug":"lack-of-basic-facilities-in-bagwali-village-even-after-development-works-worth-more-than-rs-55-lakh-pkl-office-news-c-87-1-pan1007-116743-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बागवाली गांव में 55 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों के बाद भी बुनियादी सुविधाओं की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बागवाली गांव में 55 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों के बाद भी बुनियादी सुविधाओं की कमी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। क्षेत्र के बागवाली गांव में पिछले दो वर्षों में ब्लॉक समिति द्वारा 55 लाख रुपये से अधिक की लागत से कई विकास कार्य किए गए हैं। इनमें चार शेड, एक चारदीवारी, दो गलियों और एक नाले का निर्माण, साथ ही पेवर ब्लॉक बिछाने और वाटर टैंकर व तीन वाटर कूलर की सुविधा शामिल है। इसके बावजूद गांव में कई बुनियादी समस्याएं बनी हुई हैं, जो ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन इन समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है। जल्द ही इन मुद्दों का हल निकाला जाना चाहिए, ताकि लोग बेहतर जीवन जी सकें।
गांव की मुख्य समस्याएं
स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव-गांव में डिस्पेंसरी न होने के कारण ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आठ किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। इससे खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को असुविधा होती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि गांव में डिस्पेंसरी की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
स्वच्छता की समस्या-ठरवा से आने वाली फिरनी पर कचरा जमा होने से गंदगी और संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन ने इस पर कोई स्थायी कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन
शिक्षा की समस्या-गांव में केवल मिडिल स्कूल है, जिससे हाई स्कूल की पढ़ाई के लिए बच्चों को दूर जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने स्कूल को हाई स्कूल में अपग्रेड करने की मांग की है ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके।
कम्युनिटी सेंटर की कमी-गांव में कोई कम्युनिटी सेंटर नहीं है, जिससे सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में दिक्कत होती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस कारण उन्हें अधिक खर्च करना पड़ता है।
गंदे पानी की निकासी की समस्या- गांव का गंदा पानी खेतों में गिरने से फसलें बर्बाद हो रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की है।
पिछले दो सालों में लगभग 55 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्य गांव में करवाए जा चुके हैं। आगे भी गांव की समस्याओं को खत्म करने पर हमारी नजर है। - सतबीर राणा, ब्लॉक समिति, चेयरमैन, रायपुररानी