फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Laborer falls on rotavator as tractor speed increases, dies

Panchkula News: ट्रैक्टर की रफ्तार बढ़ने पर रोटावेटर पर गिरा मजदूर, मौत

Tue, 18 Jun 2024 08:56 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 08:56 PM IST
विज्ञापन
Laborer falls on rotavator as tractor speed increases, dies
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। बरवाला के बतौड़ गांव में ट्रैक्टर मालिक की लापरवाही के कारण ट्रैक्टर से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक के जानकार की शिकायत पर पुलिस ने चंडीमंदिर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिहार के अररिया जिला निवासी अनंत कुमार बरवाला के बतौड़ गांव में मजदूरी करता है और उसी गांव में उसका जानकार नवीन कुमार भी मजदूरी करता है। मंगलवार को सुबह 9 बजे बतौड़ गांव के दीपचंद के टैक्टर पर बैठकर नवीन उसके खेतों की ओर जा रहा था। ट्रैक्टर की रफ्तार अचानक बढ़ाने पर नवीन ट्रैक्टर के मेडगार्ड से फिसलकर पीछे की ओर रोटोवेटर पर जा गिरा। इस हादसे में उसे काफी चोटें आईं। गांव के लोगों ने उसे तुरंत इलाज के लिए सेक्टर-6 जनरल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed