फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Kurukshetra District Cricket Association defeated Kolkata and became champion

Panchkula News: कुरुक्षेत्र जिला क्रिकेट संघ कोलकाता को हरा चैंपियन

Fri, 18 Apr 2025 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra District Cricket Association defeated Kolkata and became champion
पंचकूला। सेक्टर-3 के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में कुरुक्षेत्र जिला क्रिकेट संघ ने एएमसीएम कोलकाता को 6 विकेट से हराकर 48वें अखिल भारतीय शहीद भगत सिंह लड़के- लड़कियां अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट जीत लिया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए एएनसीए कोलकाता, बंगाल ने 12 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाए। गेंदबाजी के लिए आर्यन सिंह ने 24, देवंजन गुप्ता ने 23 रन बनाए।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की ओर से हर्षित ने 3 विकेट लिए, पीयूष यादव और ग्राक दोनों ने 2-2 विकेट लिए। इसके जवाब में कुरुक्षेत्र जिला क्रिकेट संघ ने 10.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 94 रन बनाए। ग्राक ने 23 रन बनाए और सुप्रीत यादव, सागर दर्शन दोनों ने 17-17 रन बनाए। साग्निक मैती ने 3 विकेट लिए और सचिन यादव ने 1 विकेट लिया। कुरुक्षेत्र जिला क्रिकेट संघ की टीम ने जीत के बाद जश्न मनया। इसके बाद खिलाड़ियों को सम्मानित करने आए हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री गौरव गौतम, पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं बीसीसीआई क्रिकेट सलाहकार समिति के अध्यक्ष अशोक मल्होत्रा और हरियाणा भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा के साथ विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान खेल मंत्री गौरव गौतम ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा के खेल मंत्री और युवा मामले मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा खेल कल्याण संघ के सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं जो जमीनी स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। मैं आयोजकों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed