{"_id":"61240add8ebc3e79df33b3a2","slug":"kunwar-vijay-pratap-challenges-to-reject-the-report-of-sit-in-kotkapura-shooting-panchkula-news-pkl4243856185","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: कोटकपूरा गोलीकांड में एसआईटी की रिपोर्ट खारिज करने को कुंवर विजय प्रताप ने दी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: कोटकपूरा गोलीकांड में एसआईटी की रिपोर्ट खारिज करने को कुंवर विजय प्रताप ने दी चुनौती
Tue, 24 Aug 2021 02:23 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 02:23 AM IST
सार
कुंवर विजय प्रताप सिंह ने न केवल सिंगल बेंच के फैसले को रद्द करने की मांग की है बल्कि साथ ही इस फैसले में उन पर की गई टिप्पणियों को भी हटाने की हाईकोर्ट से अपील की है।
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोटकपूरा गोलीकांड में तत्कालीन आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह की एसआईटी की ओर से की गई जांच की रिपोर्ट खारिज करने के सिंगल बेंच के फैसले को अब उन्होंने खंडपीठ में चुनौती देते हुए अपील दाखिल कर दी है। अपील पर सुनवाई करते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की खंडपीठ ने सभी प्रतिवादियों को 7 दिसंबर के लिए नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
गोलीकांड की जांच रिपोर्ट को खारिज करने के सिंगल बेंच के फैसले के बाद कुंवर विजय प्रताप सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया था और आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। सिंगल बेंच ने कोटकपूरा गोलीकांड मामले में कुंवर विजय प्रताप सिंह द्वारा की गई जांच पर कई सवाल उठाए थे।
विज्ञापन
आदेश में कुंवर विजय प्रताप सिंह पर कई टिप्पणियां की गई थीं। अब कुंवर विजय प्रताप सिंह ने न केवल सिंगल बेंच के फैसले को रद्द करने की मांग की है बल्कि साथ ही इस फैसले में उन पर की गई टिप्पणियों को भी हटाने की हाईकोर्ट से अपील की है। उनकी अपील पर अब हाईकोर्ट ने सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन