फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Kumari Nancy Bagga in the women's section and Gurnaab Virk in the men's category as overall champion

महिला वर्ग में कुमारी नैंसी बग्गा व पुरुष वर्ग में गुरनैब विर्क रहे ओवरऑल चैंपियन

Mon, 17 Feb 2020 08:30 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
Kumari Nancy Bagga in the women's section and Gurnaab Virk in the men's category as overall champion
प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए कस्बे के सरपंच बलजिंदर गोयल। - फोटो : PKL OFFICE
बरवाला। फन फिटनेस जिम बरवाला में तीसरी बेंच प्रेस और सेक वाट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 51 से 55, 55 से 60, 61 से 65, 66 से 70, 71 से 75, 86 से 80, 81 से 85 व 86 से 90 ओपन भारवर्ग में करीब 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता महिला और पुरुष दोनों वर्गों में करवाई गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी पवन कुमार वर्मा द्वारा रिबन काटकर किया गया। पवन कुमार वर्मा ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को नशे से दूर रहकर इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता में भाग लेने से मानसिक और शारीरिक विकास होता है। फन फिटनेस जिम के प्रधान अजय राणा ने बताया कि इस प्रतियोगिता की महिला वर्ग में कुमारी नैंसी बग्गा और पुरुष वर्ग में गुरनैब विर्क ओवर आल चैंपियन चुने गए। प्रतियोगिता के समापन पर कस्बे के सरपंच बलजिंदर गोयल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की और सभी वर्गों में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिम के प्रधान अजय राणा, उपप्रधान जितेंद्र वर्मा, इंडियन चैंपियन विनय राणा, न्यू स्टैंडर्ड हाई स्कूल के प्रिंसिपल दीपचंद शर्मा, अमित वर्मा, यतिन बग्गा, दिलबाग सिंह, कुलदीप सहित टीम के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed