फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Kot Matawala's attempted robbery in SBI

कोट मटावाला के एसबीआई बैंक में चोरी का प्रयास

Sat, 11 Jul 2020 01:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Kot Matawala's attempted robbery in SBI
पंचकूला। कोट मटावाला में एसबीआई में चोरी का प्रयास किया गया। यहां 9,10 जुलाई की मध्य रात्रि 1:07 बजे एक चोर बैंक के मुख्य दरवाजे की खिड़की की लोहे की ग्रिल काटने के बाद बैंक में उस जगह दाखिल हुआ, जहां कैशियर का केबिन है। चोर ने अपनी पहचान को छिपाने के लिए मास्क भी लगाया हुआ था। चोर ने कैशियर के केबिन में चोरी का प्रयास किया।
विज्ञापन

आरोपी शीशा तोड़ने के बाद लोहे की ग्रिल काटकर ब्रांच के अंदर दाखिल हुआ। इसके बाद आरोपी ने पूरे बैंक परिसर में छानबीन की। आरोपी ने सभी ड्रॉर डेस्क भी खंगाले। इसके बाद आरोपी करेंसी सेफ तक पहुंचा और उसे खोलने का हर भरसक प्रयास किया। लेकिन आरोपी अपने प्रयास में कामयाब नहीं हो सका। बेखौफ आरोपी के बैंक में सेंधमारी का पता दस जुलाई की सुबह उस समय लगा, जब ब्रांच के मैनेजर ने बैंक खोला। तो खिड़की टूटी मिली और जांच के दौरान कैशियर केबिन सहित अन्य जगहों पर सामान टूटा फूटा और बिखरा पाया। इसके बाद ब्रांच मैनेजर ने मामले की शिकायत तुरंत जिला पुलिस से की। उन्होंने पुलिस को बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद फुटेज भी पुलिस को दी। स्थानीय थाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश के लिए सुराग तलाशने शुरू कर दिए हैं। हालांकि आरोपी फिलहाल तक पुलिस की नजर से दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed