फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Knowledgeable personnel of four languages posted in Haryana-112

चार भाषाओं के जानकार कर्मी हरियाणा-112 में तैनात

Tue, 13 Jul 2021 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Knowledgeable personnel of four languages posted in Haryana-112
पंचकूला। प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि हरियाणा-112 आपातकालीन त्वरित सहायता प्रणाली में चार भाषाओं के जानकार कर्मियों को तैनात किया गया है। जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी और हरियाणवी शामिल है क्योंकि हरियाणा बहुभाषी प्रदेश है। यहां कई भाषाओं में काम करने वाले लोग रहते हैं।
विज्ञापन

हरियाणा के किसी भी कोने से इन चार भाषाओं में कोई भी कॉल आती है तो उसे अटेंड किया जाएगा। इसके अलावा, हम विदेशी भाषा की व्यवस्था भी करने जा रहे हैं, ताकि किसी भी कॉल को अटेंड करने से छोड़ा न जा सके। इस प्रणाली के तहत किसी भी फोन कॉल, एसएमएस पर शिकायत सुनी जाएगी और शिकायत करने वाले की कॉल सेंटर में लोकेशन पता लगेगी और उसके नजदीक वाली गाड़ी को घटना पर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन गाड़ियों में फर्स्ट एड, स्ट्रेचर इत्यादि का भी प्रावधान किया गया है और इसके अलावा इस गाड़ी में ऐसी व्यवस्था भी की गई है जो मौके का अवलोकन करने के पश्चात एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को जरूरत अनुसार कमांड देने का भी काम करेंगी। आपदा की सुविधा को जोड़ने पर भी इस नंबर सेवा पर विचार किया जा रहा है। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि इससे लोगों की सुरक्षा ठीक तरीके से की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, मुख्य सचिव विजय वर्धन, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डीएस ढेसी, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, पुलिस महानिदेशक मनोज यादव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एएस चावला, डीजीपी विजिलेंस पीके अग्रवाल, डीजीपी क्राइम मोहम्मद अकील, हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के एमडी आरसी मिश्रा, डीजीपी (जेल) शत्रुजीत कपूर, एडीजीपी (सीआईडी) आलोक मित्तल, उपायुक्त विनय प्रताप सिंह, पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह, पुलिस उप आयुक्त मोहित हांडा, एसडीएम ऋचा राठी, मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डीनेटर रमनीक सिंह मान सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed