{"_id":"6859af714ed8bd9c3d03522e","slug":"kings-united-became-champions-of-step-out-premier-league-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-18014-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: किंग्स यूनाइटेड बना स्टेप आउट प्रीमियर लीग का चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: किंग्स यूनाइटेड बना स्टेप आउट प्रीमियर लीग का चैंपियन
विज्ञापन
पंचकूला। स्टेप आउट प्रीमियर लीग-2025 का फाइनल मुकाबला सोमवार को सेक्टर-3 के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खेला गया। इसमें किंग्स यूनाइटेड ने दमदार प्रदर्शन करते हुए शेर-ए-एफजीएस को हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।
टॉस जीतकर शेर-ए-एफजीएस के कप्तान रंजीत सिंह भुल्लर ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनर साहिब संधू और मयंक ठाकुर जल्द ही पवेलियन लौट गए। मयंक को देवेंद्र ढिल्लन ने बोल्ड किया जबकि साहिब संधू शानक्य धीमान की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद संदीप पांचाल और शिवम ने पारी को संभालने की कोशिश की और टीम का स्कोर 90 तक पहुंचाया। 90 के स्कोर पर पांचाल को रोहित शर्मा ने कैच आउट करवाया। इसके बाद शेर-ए-एफजीएस की बल्लेबाज़ी लड़खड़ा गई और पूरी टीम 154 रन पर सिमट गई। किंग्स यूनाइटेड की ओर से रोहित शर्मा ने 3, शानक्य धीमान ने दो और कप्तान संदीप राठी ने 2 विकेट झटके। देवेंद्र ढिल्लन को भी एक अहम विकेट मिला।
155 रनों का पीछा करने उतरी किंग्स यूनाइटेड की शुरुआत भी निराशाजनक रही। वीरेंद्र शुक्ला सिर्फ 1 रन और परविंदर संधू 10 रन बनाकर आउट हो गए। मुदित मचान और पंकज रतन ने स्कोर 34 तक पहुंचाया, लेकिन मुदित 20 रन बनाकर आउट हो गए। मैच की सबसे अहम साझेदारी तुषार त्रिपाठी (65 नाबाद) और पंकज रतन (56 नाबाद) के बीच हुई। उन्होंने समझदारी से खेलते हुए टीम को 18.1 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा किंग्स यूनाइटेड को चैंपियन बना दिया। विजेता टीम को ट्रॉफी और गिफ्ट हैंपर प्रदान किए गए।