फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Khelo India Youth Games will be under the supervision of the State Level Committee

हरियाणा : राज्यस्तरीय समिति की निगरानी में होंगे खेलो इंडिया यूथ गेम्स, खेल मंत्री करेंगे अध्यक्षता

Tue, 23 Nov 2021 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Khelo India Youth Games will be under the supervision of the State Level Committee
चंडीगढ़। हरियाणा में 5 से 14 फरवरी, 2022 के बीच होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का आयोजन राज्यस्तरीय समिति की निगरानी में होगा। खेल मंत्री संदीप सिंह अध्यक्षता में बनने वाली यह समिति खेलों के लिए आवास, खानपान, परिवहन, समारोहों, आयोजन दिवस और खेल उपकरणों की खरीद के संबंध में 25 खेल व्यवस्थाओं की निगरानी करेगी।
विज्ञापन

यह निर्णय सोमवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की तैयारी की समीक्षा के लिए सह-समन्वय आयोजन समिति की दूसरी बैठक में लिया गया। खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह, मुख्य सचिव विजय वर्धन समेत आला अधिकारी बैठक में मौजूद रहे। भारत सरकार के अधिकारी भी वर्चुअली जुड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकूला, अंबाला, शाहाबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में होने वाले में खेलों को लेकर पहले से ही सभी प्रबंध कर लिए जाएं। खेल विभाग के निदेशक पंकज नैन ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की तैयारियों के संबंध में विस्तृत प्रस्तुति दी। विभिन्न खेल परिसरों, हॉकी स्टेडियम और बैडमिंटन हॉल, ऑडिटोरियम और एथलेटिक स्टेडियम के विकास कार्य पूरे होने वाले हैं और दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएंगे। इनकी तैयारियों की साप्ताहिक समीक्षा की जा रही है। एचएसवीपी द्वारा एक जनवरी, 2022 से 10 खेल परिसरों को खेल विभाग को सौंप दिया जाएगा। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में पंचकूला से यमुनानगर के बीच साइकिलिंग प्रतियोगिता होगी। मुख्यमंत्री इन आयोजन स्थलों का स्वयं जायजा भी लेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभंकर ’धाकड़’ और थीम सॉंग तैयार कर लिया गया है। इसके लॉंच और प्रमोशन सेरेमनी की तारीखें जल्द ही तय की जाएंगी।
विज्ञापन

खेल विभाग में इंजीनियरिंग विंग स्थापित करने पर विचार
मुख्यमंत्री ने खेल विभाग के अधिकारियों को खेल की निगरानी की जिम्मेदारी जिला खेल और युवा मामलों के अधिकारियों (डीएसओ) को देने और खेल के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने और निकट भविष्य में खेल विभाग में इंजीनियरिंग विंग स्थापित करने की संभावनाओं का पता लगाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed