फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Khelo India Youth Games: 19 out of 25 competitions will be held in Panchkula

खेलो इंडिया यूथ गेम्स : 25 में से 19 प्रतियोगिताएं होंगी पंचकूला में

Sat, 21 May 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Khelo India Youth Games: 19 out of 25 competitions will be held in Panchkula
पंचकूला। आगामी चार से 13 जून तक आयोजित होने वाले चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त महावीर कौशिक ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक प्रबंध एक जून तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हालांकि खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के तहत खेल प्रतियोगिताएं पंचकूला के साथ-साथ अंबाला, शाहाबाद, दिल्ली और चंडीगढ़ में आयोजित की जाएंगी, लेकिन पंचकूला खेलों के आयोजन का मुख्य केंद्र रहेगा।
विज्ञापन


Koo App

माननीय मुख्यमंत्री श्री @manoharlalbjp जी ने मुख्यमंत्री आवास पर ’खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021’ की समीक्षा बैठक कर सभी का मार्गदर्शन करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में खेलो इंडिया का आयोजन अब तक का सबसे भव्य आयोजन होने जा रहा है। #KheloIndiaYouthGames

View attached media content

- SANDEEP SINGH (@flickersingh) 21 May 2022

विज्ञापन


खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत 25 खेल प्रतियोगिताओं में से 19 पंचकूला में आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा खेलों के उद्घाटन और समापन समारोह का आयोजन भी शहर में ही होगा। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त मनीता मलिक, एसडीएम ऋचा राठी, नगराधीश गौरव चौहान, एसीपी राजकुमार, हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक रविंदर पाठक, परिवहन प्रबंधक व्योम शर्मा, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी गगनदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता अशोक राणा, अमित राठी, जिला खेल अधिकारी श्रीपाल, सीएमओ कार्यालय से डॉ. अनुज बिश्नोई, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसडीई धमेंद्र सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकूला में इन जगह पर होंगी प्रतियोगिताएं
उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि ज्यादातर खेल प्रतियोगिताएं सेक्टर-तीन स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम के परिसर में आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर-14, जिमखाना क्लब सेक्टर-6 और रेड बिशप हाल में भी खेलों का आयोजन किया जाएगा। ताऊ देवी लाल खेल परिसर में एथलेटिक्स, फुटबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, हैंडबॉल, कुश्ती, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, बॉक्सिंग, खो-खो, गतका, थांग-ता, कलरीपायट्टु, योगासन, मलखंब और हॉकी प्रतियोगिओं का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर-14 के ऑडिटोरियम में वेट लिफ्टिंग, जिमखाना सेक्टर 6 में टेनिस और रेड बिशप हाल में जुड़ो प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed