फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Khelo India: Teams of Punjab and Haryana, Maharashtra and Tamil Nadu will also face-to-face in Kabaddi today

खेलो इंडिया : कबड्डी में आज भिड़ेंगे पंजाब और हरियाणा, महाराष्ट्र और तमिलनाडु की टीम भी होंगी आमने-सामने

Fri, 03 Jun 2022 12:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Khelo India: Teams of Punjab and Haryana, Maharashtra and Tamil Nadu will also face-to-face in Kabaddi today
पंचकूला। खेलो इंडिया का आगाज शुक्रवार से होने जा रहा है। अधिकारिक शुभारंभ 4 जून से होना है, मगर कबड्डी और वॉलीबाल के मुकाबले 3 जून से ही शुरू हो जाएंगे। महिला कबड्डी में पहला मुकाबला सुबह 10 बजे होगा। मल्टीपर्पज हॉल में होने वाले पहले ही मैच में हरियाणा और पंजाब की टीम आमने-सामने होंगी। दोनों ही प्रदेश की कबड्डी टीम अपने बेहतर प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं। इससे साफ है कि पहला ही दिन काफी रोमांचक रहेगा।
विज्ञापन

खेलो इंडिया के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन और खेल विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इंडोर खेलों के लिए मैदान तैयार कर है। मंदिर को लाइटों से सजा दिया गया है। जो छोटी-मोटी कमियां हैं उनको भी दूर करने में प्रशासन जुटा हुआ है। कबड्डी का दूसरा मैच सुबह 11 बजे चंडीगढ़ और झारखंड के बीच खेला जाएगा। तीसरे मैच में राजस्थान और आंध्रप्रदेश की टीम एक-दूसरे को हराने के लिए मैदान में उतरेंगी। सभी टीम ताऊ देवीलाल स्टेडियम में अभ्यास करने पहुंच रही हैं और रात को होटल में आराम करती हैं।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध
आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। ताऊ देवीलाल स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। स्टेडियम के गेट और अंदर आधुनिक हथियारों से लैस पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा महिला ओर पुरुष पुलिस कर्मचारी भी स्टेडियम में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र की टीम ने बहाया जमकर पसीना
शुक्रवार को होने वाले पहले मुकाबले के लिए महाराष्ट्र की टीम ने वीरवार को जमकर पसीना बहाया। शाम को 4 बजे से 7 बजे तक खिलाड़ियों ने खेल का अभ्यास और कसरत की। कोच गीता मनोहर साखरे ने बताया कि टीम पूरी तैयारी के साथ आई है। उम्मीद है कि बेहतर प्रदर्शन के साथ विजेता बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed