फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Khelo India: Haryana ready to beat Maharashtra in home ground

खेलो इंडिया : घरेलू मैदान में महाराष्ट्र को पटखनी देने के लिए हरियाणा तैयार

Sat, 04 Jun 2022 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Khelo India: Haryana ready to beat Maharashtra in home ground
पंचकूला। हरियाणा ने कई ओलंपिक और एशियाई खेल पदक विजेताओं को जन्म दिया है। इस बार हरियाणा घरेलू मैदान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का मेजबान बनकर शीर्ष पर काबिज होने की तैयारी में है। वर्ष 2018 में पहले खेलो इंडिया स्कूल गेम्स में पदक तालिका में पहले नंबर पर खिताब दर्ज किया था, लेकिन 2019 में पुणे महाराष्ट्र ने अपनी घरेलू परिस्थितियों का लाभ उठाकर मेजबान ने दूसरे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अपनी बादशाहत कायम कर ली। इन खेलों में महाराष्ट्र ने 85 स्वर्ण पदक और हरियाणा ने 62 स्वर्ण पदक जीते। इतना ही नहीं महाराष्ट्र ने अपने वर्चस्व को 2020 में भी बरकरार रखकर असम के गुवाहाटी में आयोजित गेम्स में 78 स्वर्ण पदक के साथ शीर्ष पर काबिज हुआ। हरियाणा को 68 स्वर्ण के साथ संतोष करना पड़ा था। इस बार हरियाणा के पास बेहतर खेल इंफ्रास्ट्रक्चर और खिलाड़ी भी हैं। एक ओर जहां हरियाणा एकल स्पर्धाओं जैसे कुश्ती, मुक्केबाजी और एथलेटिक्स में पदकों के लिए जोर आजमाइश को तैयार है। वहीं महाराष्ट्र तैराकी, शूटिंग, जिमनास्टिक्स और वेटलिफ्टिंग में पदकों की दौड़ में है। इस बार हरियाणा ने सबसे बड़े दल के रूप 396 खिलाड़ियों का मैदान में उतारा है, वहीं 318 खिलाड़ी महाराष्ट्र के मैदान में हैं। जिनमें वे 25 में 23 प्रतिस्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed