फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Kathua defeated Gurdaspur in cricket competition

क्रिकेट प्रतियोगिता में कठुआ ने गुरदासपुर को हराया

विज्ञापन
Kathua defeated Gurdaspur in cricket competition
पठानकोट। लमीनी स्टेडियम में रुद्राक्ष क्रिकेट क्लब की ओर से अध्यक्ष गगन ठाकुर के नेतृत्व में करवाए जा रहे ‘रुद्राक्ष क्रिकेट कप-20/20’ में शनिवार को 14वें दिन दो मैच करवाए गए। इसका शुभारंभ ब्राह्मण सभा अध्यक्ष अशवनी शर्मा और यशपाल खुल्लर ने किया। चेयरमैन ठाकुर स्वर्ण सिंह, महासचिव तुषाल साबी ने बताया कि टूर्नामेंट के 14वें दिन कठुआ क्रिकेट क्लब और शान क्रिकेट क्लब गुरदासपुर की टीमों के बीच हुए मुकाबले में कठुआ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।
विज्ञापन

कठुआ ने 7 विकेट के नुकसान पर 193 रनों का लक्ष्य विरोधी टीम को दिया। अरविंद ने 32 गेंदों में 72 रनों का योगदान दिया। जवाब में उतरी गुरदासपुर की टीम 14वें ओवर में 87 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। इस दौरान कठुआ के गेंदबाज विक्की ने चार ओवर में 27 देकर 5 विकेट चटकाई। अरविंद को मैन ऑफ द मैच अवार्ड प्रदान किया गया। दूसरा मैच कृष्णम इलेवन और मनवाल क्रिकेट क्लब में खेला गया। कृष्णम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 18 ओवर में 145 रनों का लक्ष्य विरोधी टीम के समक्ष रखा। बल्लेबाज सागर ने 30 गेंदों में 43 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मनवाल की टीम 16वें ओवरमें 77 रनों पर ढेर हो गई। मैनेजर सुधर्म शर्मा ने बताया कि रविवार को पहला मैच सिया ट्रेडर्स और बिलावर क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच गुरदासपुर और अमृतसर की गर्ल्स की टीम के बीच करवाया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र, मैनेजर सुधर्म शर्मा, संयुक्त सचिव अजय कुमार, मोहनलाल, ललित डोगरा, पंकज महाजन, नरेश, अभिषेक, अश्वनी, राजकुमार, पप्पी चांडल, बावा जोशी, बब्बू, मोती, अभिनीत, गौरव, मिट्ठू, मुनीष, पारुल, राकेश ठाकुर, शालू, शहनशाह, बिल्लू, कमल, जिंदू, साहिल, हितेश्वर, संजू, बंटी, बुनीत भगत, वरिंदर कुमार, सुमित महाजन, विक्रम ठाकुर और समर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed