फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Kataria said - 5550 students of the country will benefit from Modi's decision

कटारिया बोले- मोदी के फैसले से देश के 5550 विद्यार्थियों को होगा लाभ

Sat, 31 Jul 2021 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Kataria said - 5550 students of the country will benefit from Modi's decision
पंचकूला। मेडिकल शिक्षा की सभी स्नातक और स्नातकोत्तर की सीटों पर नामांकन के लिए केंद्रीय कोटे में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की खातिर 27 फीसदी आरक्षण लागू करने का फैसला लिया गया है। आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लिए भी 10 फीसदी सीटें आरक्षित की गई हैं। इसके लिए अंबाला लोकसभा सांसद रतनलाल कटारिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले का लाभ देश के 5550 विद्यार्थियों को होगा। यह आरक्षण इसी शिक्षण सत्र से लागू हो जाएगा। कटारिया ने नई शिक्षा नीति का एक वर्ष पूरा होने पर भी प्रधानमंत्री को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मोदी ने शिक्षा नीति से जुड़ी 10 नई पहल की है। इनमें स्कूली बच्चों से जुड़ी पहल विद्या प्रवेश योजना भी है। इसके तहत सरकारी स्कूलों में भी अब प्ले स्कूलों जैसी पढ़ाई होगी। राष्ट्र निर्माण के महायज्ञ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति बड़े फैक्टरों में से एक है। यही वजह है कि इसे दबाव से मुक्त रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed