{"_id":"6779955f9e61dfa99606aa9f","slug":"kashmiri-traders-beaten-and-looted-police-started-investigation-panchkula-news-c-87-1-pan1007-118386-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कश्मीरी व्यापारियों से मारपीट और लूट, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कश्मीरी व्यापारियों से मारपीट और लूट, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन
रायपुररानी। रायपुररानी थाना क्षेत्र में कश्मीरी व्यापारियों से मारपीट और लूट की घटना सामने आई है।
साकिब मोहम्मद पुत्र बशीर मोहम्मद निवासी कोपारा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह पिछले 7-8 सालों से जम्मू-कश्मीर से हरियाणा के विभिन्न इलाकों में गर्म कपड़े बेचने आता है। 3 जनवरी को दोपहर लगभग 1 बजे व अपने चचेरे भाई उमर आसन के साथ हरयोली गांव में कपड़े बेचने के बाद दूसरे गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान हरयोली गांव के पास एक सफेद रंग की कार में सवार युवक ने उन्हें रोका और शादी के कपड़े खरीदने का झांसा देकर कार में बिठा लिया।
कार में एक अन्य व्यक्ति भी बैठा था। कुछ दूर बाद कार में दो और युवक सवार हो गए। इसके बाद उन चारों युवकों ने उनके साथ मारपीट की और उनके पास मौजूद 2,500 रुपये नगदी तथा दो सूट लूट लिए। आरोपियों ने इसके बाद उन्हें गाड़ी से उतार दिया और घटनास्थल से फरार हो गए। घटना के बाद, साकिब ने रायपुररानी थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी सोमवीर ढाका ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।