{"_id":"6a4425200b2809a2760265c4","slug":"karnal-narwal-cricket-academy-becomes-north-zone-under-14-cricket-champion-panchkula-news-c-87-1-pan1010-138156-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी बनी नॉर्थ जोन अंडर-14 क्रिकेट चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी बनी नॉर्थ जोन अंडर-14 क्रिकेट चैंपियन
विज्ञापन
फाइनल में इंडस वैली क्रिकेट अकादमी को 41 रन से हराया, कृषि मंत्री ने ट्रस्ट को 11 लाख रुपये देने की घोषणा की
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित द्वितीय स्वर्गीय रतन लाल कटारिया नॉर्थ जोन बॉयज/गर्ल्स कंबाइंड अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी (हरियाणा) ने इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी (पंजाब) को 41 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 21 हजार रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई।
समापन समारोह में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्य अतिथि और हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी विशिष्ट अतिथि रहीं। दोनों अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों के साथ-साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया।
कृषि मंत्री ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए अपने स्वैच्छिक कोष से रतन लाल कटारिया सेवा ट्रस्ट को 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेल नर्सरियों के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रारंभिक स्तर से प्रशिक्षण और आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है। वहीं, सुमन सैनी ने कहा कि खेलों में हार और जीत से अधिक खेल भावना और सीख का महत्व होता है।
विज्ञापन
ऐसा रहा फाइनल मुकाबला
करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में छह विकेट पर 176 रन बनाए। रितेश ने 58, प्रतीक पाल ने 50 और कृति दलाल ने 24 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। इंडस वैली क्रिकेट अकादमी की ओर से करनदीप सिंह और गुरनूर सिंह ने दो-दो विकेट हासिल किए।
177 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडस वैली क्रिकेट अकादमी की टीम 27 ओवर में 135 रन पर सिमट गई। इसके साथ ही करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी ने 41 रन से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
इन खिलाड़ियों को मिले पुरस्कार
टूर्नामेंट में मोहाल शर्मा और प्रतीक पाल को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। रयान साहिब अथवाल को 297 रन बनाने पर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार मिला। संदीप को सर्वश्रेष्ठ फील्डर और गुरजाप सिंह कालरा को सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर चुना गया। फाइनल में शानदार अर्धशतक लगाने वाले रितेश को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। समारोह में उपायुक्त सतपाल शर्मा, कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा, मेयर श्याम लाल बंसल, ओम प्रकाश देवीनगर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, टूर्नामेंट कोऑर्डिनेटर बंताे कटारिया, अमरजीत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।