फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Kanwal Bindusar concludes with 'Memories like waves...'

Panchkula News: ‘लहरों की तरह यादें...’ से कंवल बिंदुसार ने बांधा समा

Tue, 19 Nov 2024 02:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Kanwal Bindusar concludes with 'Memories like waves...'
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। माइंड वेदा और बिफमा के मासिक कार्यक्रम में चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली के गायकों ने भाग लिया। माइंड वेदा के संस्थापक आचार्य कंवल बिंदुसार ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन का मकसद गायकों को एक प्रोफेशनल मंच देना है। कार्यक्रम की शुरुआत कृषिता बिंदुसार के स्पिरिचुअल वाइब्रेशन और आचार्य कंवल बिंदुसार के ओम के तीन बार के उच्चारण से हुई। आचार्य कंवल बिंदुसार ने किशोर कुमार का गाया ‘लहरों की तरह यादें’ गीत बेहतरीन अंदाज में पेश किया।
कृषिता बिंदुसार ने बेटियों को समर्पित ‘परी हूं मैं...’ गीत पेश किया। कार्यक्रम में लाइव सिंगिंग वर्कशाप की घोषणा की गई। बिफमा म्यूजिक के अंतर्गत तैयार विभिन्न प्रकार के गीतों को भी पेश किया गया। वरिष्ठ वर्ग में हरिपाल ने... मुझे पीने का शौक नहीं, दीपक भटनागर ने... किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार, पलविंदर सिंह ने... ऐ मेरे दोस्त लौट के आ, गुलशन सोनी ने...आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे, विनय कुमार ने... नव कल्पना नव रूप से, वीरेंद्र कुमार ने... तुम्हें याद होगा कभी हम मिले थे, शांति सरूप ने... इतना तो याद है मुझे, पवन कुमार ने...रिमझिम के गीत सावन गाए, गुरविंदर सिंह ने... अकेले अकेले कहां जा रहे हो, वेदव्रत खुराना ने... ना तुम हमें जानो, विनय कुमार ने... दिल ऐसा किसी ने मेरा तोड़ा, नरेश कुमार सैनी ने... बदन पे सितारे लपेटे हुए, लिली गुप्ता ने... सात समुंदर पार मैं तेरे, पीयूष ने... जब से तेरे नैना, संजय बख्शी ने... खिलते हैं गुल यहां गीत पेश किए।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में नयनजिता ने... आओ ना, अनन्या दत्त शर्मा ने... किसी ने अपना बना के मुझको, नैन्सी ने... ताल से ताल मिला, सना कोहली ने... आज रज्ज रज्ज के गीत प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में पिछले कार्यक्रमों के विजेता पलविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, नरेश कुमार सैनी, पीयूष तथा विनय कुमार को पुरस्कार भी दिए। कार्यक्रम के अंत में ज्यूरी मेंबर कश्मीर चंद और आचार्य कंवल बिंदुसार ने पुरस्कारों की घोषणा की। इसमें वरिष्ठ श्रेणी में संजय बख्शी को प्रथम, गुरविंदर सिंह और विनय कुमार को द्वितीय जबकि पलविंदर सिंह और नरेश कुमार सैनी को तृतीय पुरस्कार के लिए चुना गया। पवन कुमार को प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed