{"_id":"62b8a0df69d49217aa005a84","slug":"kanhaiya-mittal-made-people-dance-on-the-hymns-of-khatu-shyam-pkl-office-news-pkl4548258181","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरावती इनक्लेव में कन्हैया मित्तल ने खाटू श्याम के भजनों पर लोगों को खूब नचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरावती इनक्लेव में कन्हैया मित्तल ने खाटू श्याम के भजनों पर लोगों को खूब नचाया
विज्ञापन
पंचकूला। अमरावती एनक्लेव में महापौर कुलभूषण गोयल के परिवार की ओर से माता के जागरण का आयोजन किया गया। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शीश नवाने पहुंचे। यहां पहुंचे श्रद्धालुओं का कुलभूषण गोयल, जीवन अग्रवाल और हरगोबिंद गोयल ने स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के साथ महापौर कुलभूषण गोयल के परिवार ने ज्योति प्रचंड की। इसके बाद पूजा करके जागरण का शुभारंभ किया गया। भजन गायक रमन ने जागरण में मां की भेंटें सुनाई।
इसके बाद प्रसिद्ध भजन सम्राट कन्हैया मित्तल ने भजन गाकर लोगों को खूब नचाया। उन्होंने खाटू जाने के लिए तैयार रहता है, दिन में सौ-सौ बार जय श्री श्याम कहता शुरू किया, तो लोग नाचने लगे। उन्होंने खाटू के श्याम आ-जा, छम-छम नाचे देखो वीर हनुमानां, शेरां वालिए-ज्योतां वालिए, कीर्तन करवाउं ऐसा इतिहास बनवा दूंगा जैसे भजन सुनाकर लोगों को जमकर नचाया। उन्होंने अपने भजनों के दौरान पंचकूला में सफाई रखने का संदेश भी दिया और पंचकूला में पिछले डेढ़ साल में नगर निगम द्वारा शहर में करवाए गए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा भी लगाया गया। इस अवसर पर साध्वी डॉ. अमृता दीदी, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, उनकी धर्मपत्नी विमला, पूर्व विधायक लतिका शर्मा, कालका नगर परिषद के नवनिर्वाचित प्रधान कृष्ण लांबा, पार्षद सुरेश वर्मा, ओमवती पुनिया, जय कौशिक, रितू गोयल, गौतम प्रसाद, राजेश कुमार, सुनीत सिंगला, सोनू बिडला, सीबी गोयल, कुसुम गुप्ता, एसपी सिंगला, हरियाणा बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजीत मेहता, विशाल सेठ, संजय आहूजा, शमशेर शर्मा, मोती लाल जिंदल, संतराम शर्मा, एसपी गोयल, कालका नगर परिषद के नवनिर्वाचित पार्षद सहित 15 हजार से अधिक लोग पहुंचे।