{"_id":"602c34e48ebc3ee9456ea08c","slug":"kalkavasi-stunned-by-the-death-of-young-actor-sandeep-nahar-expressed-grief-pkl-office-news-pkl4042253182","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा अभिनेता संदीप नाहर के निधन से कालकावासी स्तब्ध, जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा अभिनेता संदीप नाहर के निधन से कालकावासी स्तब्ध, जताया शोक
विज्ञापन
अभिनेता अक्षय कुमार के साथ संदीप नाहर। फाइल फोटो
- फोटो : PKL OFFICE
कालका। बॉलीवुड अभिनेता एवं कालका निवासी संदीप नाहर के निधन से कालकावासी स्तब्ध हैं। इससे वाल्मीकि समाज को भी बड़ा झटका लगा है। संदीप अपने शहर सहित कई युवा कलाकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत थे। उन्होंने बड़े कलाकारों के साथ कई बड़ी फिल्मों में भी काम किया था। उनके निधन पर कालका के विभिन्न समाज के लोगों ने दुख प्रकट किया है।
संदीप कालका में गुग्गा माड़ी के समीप रहते थे, जोकि मुंबई में काम के चलते वहीं रहने लगे थे। एमएस धोनी और केसरी जैसी फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले संदीप मुंबई में स्थित अपने घर में 15 फरवरी को मृत पाए गए थे। खुदकुशी से पहले उन्होंने फेसबुक से एक वीडियो और नोट पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने अपनी पत्नी और बॉलीवुड की राजनीति का जिक्र किया है।
आज पहुंचना था कालका, बुक थी टिकट
संदीप के भाई हरीश ने बताया कि संदीप ने मंगलवार को कालका आना था जिसके लिए उसने मुंबई से चंडीगढ़ तक की फ्लाइट की टिकट भी करवा रखी थी लेकिन समय को कुछ और ही मंजूर था। सोमवार को जैसे ही उनके परिवार को पता चला की संदीप ने फेसबुक अकांउट पर आत्महत्या संबंधी कोई पोस्ट शेयर की है। इसके बाद से ही वह उनके मोबाइल पर फोन करना शुरू हो गए थे लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। हरीश ने कहा कि काश संदीप फोन पिक कर लेता तो शायद ऐसा कुछ न हुआ होता। हरीश ने हैरानी जताई की संदीप ने अपने फेसबुक अकाउंट पर जो वीडियो और नोट डाला था वो आखिर किसने डिलीट किया होगा जिसकी हम मुंबई पुलिस से जांच की भी मांग करेंगे। भाई के निधन की खबर लगते ही उनके पिता जी व सगे संबंधी मंगलवार सुबह ही मुंबई के लिए निकल गए थे।
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता रोहिताश्व गोड़ ने जताया दुख
संदीप नाहर के निधन की खबर लगने पर बॉलीवुड अभिनेता रोहिताश्व गोड़ ने भी वीडियो संदेश भेजकर शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए दुखभरा है। संदीप नाहर जोकि एक उभरते हुए कलाकार थे और हमारे अपने कालका शहर से थे वो हमारे बीच नहीं रहे। एमएस धोनी की बायोपिक और केसरी जैसी फिल्मों में काम करने के बाद इस तरह का हादसा होना दुखद है। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान बहुत से अभिनेता डिप्रेशन की स्थिति में जा रहे हैं जोकि बुरी बात है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में नाटक भाभी जी घर पर है की पूरी टीम सहित वह संदीप के परिवार के साथ खड़े हैं।
अभिनेता अक्षय ने लिखा दिल टूट गया
फिल्म केसरी में संदीप नाहर ने अक्षय कुमार के साथ काम किया था। उन्होंने फिल्म में सिपाही बूटा सिंह का रोल निभाया था। अक्षय ने संदीप को याद करते हुए सोशल मीडिया पर उनकी बूटा सिंह के किरदार वाली फोटो शेयर करते हुए लिखा है। संदीप नाहर के निधन की खबर सुन दिल टूट गया। एक मुस्कुराता युवा, जिसे मैं केसरी में खाने के शौकीन इंसान के तौर पर याद करता हूं। जिंदगी अनिश्चित है। उनकी आत्मा को शांति मिले।
आज कालका रामबाग में होगा संस्कार
संदीप के बड़े भाई हरीश ने बताया कि मंगलवार को मुंबई में संदीप का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। दोपहर करीब 12.30 बजे तक संदीप का पार्थिव शरीर लेकर उनके पिता विजय व अन्य लोग कालका अपने निवास स्थान पहुंच जाएंगे। इसके बाद बाद विधि विधान से रामबाग कालका में उनका संस्कार करवा दिया जाएगा।