{"_id":"6758c21ad6ee17c6e60e89a4","slug":"kalka-railway-station-is-being-modernized-at-a-cost-of-crores-panchkula-news-c-87-1-pan1001-117719-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: करोड़ों की लागत से हो रहा कालका के रेलवे स्टेशन का अत्याधुनिकीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: करोड़ों की लागत से हो रहा कालका के रेलवे स्टेशन का अत्याधुनिकीकरण
विज्ञापन
कालका। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करोड़ों रुपये की लागत से रेलवे स्टेशन कालका का अत्याधुनिकीकरण का काम चल रहा है। इसके मद्देनजर स्टेशन का स्वरूप ही बदल दिया गया है जो कि सभी को बहुत ही आकर्षक लग रहा है। लेकिन आज भी रेलवे स्टेशन कालका में एक भी एटीएम की सुविधा नहीं है, इस कारण देश-विदेश से पहुंचने वाले सैलानियों सहित रेलवे के कर्मचारियों व अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विश्व धरोहर में शामिल है कालका-शिमला रेलमार्ग
कालका-शिमला रेलमार्ग विश्व धरोहर में शामिल है। इस मार्ग पर चलने वाली टॉय ट्रेन के सफर का आनंद लेने के लिए देश से ही नहीं, बल्कि विदेश से भी सैलानी कालका रेलवे स्टेशन पर पहुंचते हैं। सर्दियों और गर्मियों में तो विदेशी पर्यटकों का ग्रुप अक्सर कालका से शिमला घूमने के लिए जरूर पहुंचता है। ऐसे में स्टेशन पर एटीएम की सुविधा न मिलने से जहां स्टेशन की छवि पर भी असर पड़ रहा है, वहीं, सैलानियों को पैसे निकलवाने के लिए भी अनेक परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्टेशन पहुंचने पर अगर किसी सैलानी को कैश निकालने की जरूरत पड़ती है तो उसे स्टेशन के बाहर जाकर एटीएम की तलाश करनी पड़ती है, जिसमें उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ता है साथ ही ट्रेन निकलने का डर भी बना रहता है। इस संबंध में रेलवे कर्मचारियों की यूनियन एनआरएमयू व यूआरएमयू भी उच्चाधिकारियों से बात कर चुकी है, लेकिन यह सुविधा नहीं मिल पाई।
वर्कशाप के बाहर इकलौता एटीएम भी चार माह से खराब
रेलवे स्टेशन कालका में तो आज तक एटीएम की सुविधा नहीं मिल पाई है, जबकि साथ ही रेलवे की वर्कशाप के नजदीक लगा एसबीआई का एटीएम भी पिछले करीब 4 माह से खराब पड़ा है। इसके चलते रेलवे वर्कशॉप में काम करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियोें को भी पैसे निकलवाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इसके लिए कुछ दिन पहले एनआरएमयू के एक शिष्टमंडल ने बैंक के मैनेजर से बात कर वर्कशॉप के बाहर लगे एटीएम को चालू करने की मांग की है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सभी को होती है परेशानी
कालका रेलवे स्टेशन पर एटीएम की सुविधा होना बहुत जरूरी है। इस बाबत कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है। वहींं अब पिछले करीब चार माह से रेलवे वर्कशॉप के बाहर लगा एटीएम भी खराब पड़ा है। एटीएम न होने से सैलानियों सहित रेलवे कर्मचारियों को भी अनेक परेशानी का सामना करना पड़ता है। -प्रदीप कुमार शर्मा, सचिव एनआरएमयू
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
स्टेश्न की अलग पहचान, पर एटीएम नहीं
कालका-शिमला रेलमार्ग विश्व धरोहर में शुमार है। विदेशी सैलानी भी कालका रेलवे स्टेशन पहुंचते हैं। स्टेशन की एक अलग ही पहचान है, यहां पर एटीएम की सुविधा होना बहुत जरूरी है। एटीएम लगने से जहां सैलानियों को सुविधा मिलेगी, वहीं रेलवे के कर्मचारियों की परेशानी भी दूर होगी। -विक्की कोहली, स्थानीय निवासी