फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Kalka players shine at the International Matsogi-Do Championship, winning three medals.

Panchkula News: अंतरराष्ट्रीय मत्सोगी-डो चैंपियनशिप में कालका के खिलाड़ियों का दम, जीते तीन पदक

Sun, 28 Jun 2026 01:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Kalka players shine at the International Matsogi-Do Championship, winning three medals.
नई दिल्ली में हुई प्रतियोगिता में रिषभ और नवनीत ने जीता रजत, आदित्य के खाते में कांस्य
विज्ञापन

तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में 24 से 26 जून तक हुई प्रतियोगिता
भारत समेत पांच देशों के करीब 500 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मत्सोगी-डो चैंपियनशिप-2026 में कालका हलके के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीते। प्रतियोगिता में रिषभ कुमार और नवनीत सिंह राणा ने रजत पदक हासिल किया, जबकि आदित्य वर्मा ने कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता का आयोजन 24 जून से 26 जून तक किया गया। इसमें भारत सहित श्रीलंका, भूटान, नेपाल और बांग्लादेश के करीब 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया और विभिन्न वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मत्सोगी-डो एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि रिषभ कुमार (ब्लैक बेल्ट) ने अपनी कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। वहीं आदित्य वर्मा (ब्लू बेल्ट) ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नवनीत सिंह राणा (ब्लू बेल्ट) ने भी अपनी कैटेगरी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed