{"_id":"60db7eb78ebc3ebc7b56aea0","slug":"kalka-mata-vaishno-devi-katra-express-will-run-on-track-from-july-6-pkl-office-news-pkl418410041","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 जुलाई से पटरी पर दौड़ेगी कालका-माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 जुलाई से पटरी पर दौड़ेगी कालका-माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस
विज्ञापन
कालका। कोरोना संक्रमण के कारण बंद की गई ट्रेनों को अब रेलवे विभाग ने फिर से चलाने का फैसला लिया है। मार्च 2020 में बंद हुई कालका- श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 6 जुलाई से व कालका- साईंनगर शिरडी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 8 जुलाई से एक बार फिर से पटरी पर दौड़ती नजर आएगी।
उक्त कालका- श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 6 जुलाई शाम को 7 बजे कालका रेलवे स्टेशन से चलेगी जोकि चंडीगढ़, मोहाली, न्यू मोरिंडा, लुधियाना जंक्शन, जालंधर जंक्शन, पठानकोट कैंट, उधमपुर होते हुए अगले दिन सुबह 5:20 बजे माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी।
वहीं, कालका- साईंनगर शिरडी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 8 जुलाई को शाम 5:20 बजे कालका रेलवे स्टेशन से रवाना होगी जोकि चंडीगढ़, अंबाला कैंट जंक्शन, पानीपत, नई दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, मथुरा रेलवे स्टेशन, आगरा कैंट, ग्वालियर जंक्शन, झांसी जंक्शन, भोपाल रेलवे स्टेशन, इटारसी जंक्शन, भुसावल जंक्शन, मनमाड़ जंक्शन को होती हुई अगले दिन शाम 6:40 पर शिरडी साईंनगर पहुंचेगी।
विज्ञापन
कोट
लंबे अंतराल के बाद उक्त दोनों ट्रेनें चलाई जा रही हैं। कालका- श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस व कालका- साईंनगर शिरडी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
-गोकुल सिंह, स्टेशन अधीक्षक, कालका