फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Kalam Express is effective in physical and mental development of disabled people: Mayor

दिव्यांगों के शारीरिक-मानसिक विकास में कारगर कलाम एक्सप्रेस : महापौर

Fri, 15 Dec 2023 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Kalam Express is effective in physical and mental development of disabled people: Mayor
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। दिव्यांग बच्चों का शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए चयन करने के लिए एक शिविर का आयोजन समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत किया गया। शिविर का शुभारंभ महापौर कुलभूषण गोयल ने किया। चयन के लिए 80 बच्चों को आमंत्रित किया गया था। इसमें से 78 बच्चे पहुंचे। इनकी जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रही। दिव्यांग की श्रेणी में चयन होने के बाद शिक्षा और फिजियोथैरेपी सरकार द्वारा की जाएगी। जो बच्चे स्कूल तक आने में असमर्थ हैं, उन्हें पढ़ाने के लिए कलाम एक्सप्रेस के माध्यम से शिक्षक एवं फिजियोथैरेपिस्ट उनके घर तक पहुंच रहे हैं। कलाम एक्सप्रेस के जरिए स्कूलों में आने वाले दिव्यांग बच्चों को स्कूल में फिजियोथैरेपी दी जाएगी। महापौर कुलभूषण गोयल ने कहा कि सरकार की तरफ से दिव्यांगों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कलाम एक्सप्रेस के माध्यम से 505 बच्चों को पहले ही लाभ प्राप्त हो रहा है।
कुलभूषण गोयल ने बताया कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए पहियों पर स्कूल का नाम है कलाम एक्सप्रेस, जोकि आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इस चार पहिया स्कूल का पूरा खर्च धन्वंतरी आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल चंडीगढ़ की ओर से वहन किया जा रहा है। इस पर वार्षिक 15 लाख रुपये खर्च वहन किए जा रहे हैं। धन्वंतरी आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल सेक्टर 46 चंडीगढ़ के चेयरमैन कुलभूषण गोयल, महासचिव डा. नरेश मित्तल ने बताया कि दोनों कलाम एक्सप्रेस बसें रोजाना डाक्टर, फिजियोथैरेपिस्ट एवं शिक्षक के साथ जाती हैं।
विज्ञापन

रूट चार्ट जिला रेडक्रास सोसाइटी द्वारा प्रति माह एपीसी, समग्र शिक्षा अभियान से बनवाकर अस्पताल को दिया जा रहा है व इन दोनों बसों हेतु हुए निर्णय अनुसार स्पेशल टीचर समग्र शिक्षा अभियान से उपलब्ध करवाए गए हैं। जिसका उद्देश्य प्रत्येक विशेष आवश्यकता वाले बच्चे को उसके दरवाजे पर शिक्षा व भौतिक चिकित्सा उपलब्ध कराना है। कलाम एक्सप्रेस नामक इस बस टेलीविजन, लैपटॉप पुस्तकालय, खेल व सिखाने की किट तथा फिजियोथेरेपी आदि उपकरणों से सुसज्जित हैं। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को बस पर चढ़ने के लिए रैंप की व्यवस्था की गई है, ताकि बच्चों को सीखने, खेलने व भौतिक चिकित्सा आदि में मदद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed