{"_id":"66170aa04694d5418206c354","slug":"kajal-episode-police-registered-a-case-of-negligence-against-the-staff-of-nikku-ward-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-7707-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"काजल प्रकरण : पुलिस ने निक्कू वार्ड के स्टाफ पर दर्ज किया लापरवाही का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काजल प्रकरण : पुलिस ने निक्कू वार्ड के स्टाफ पर दर्ज किया लापरवाही का केस
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। काजल की मौत के बाद बुधवार को पुलिस ने इस मामले में पहला मामला निक्कू वार्ड के स्टॉफ के खिलाफ दर्ज किया है। परिजनों की शिकायत पर सेक्टर-6 पुलिस चौकी ने मामला दर्ज किया। उधर मामले में रायपुररानी और मृतका के गांव से भारी संख्या में लोग चौकी पहुंचे थे। नाराज लोगों का कहना था कि केस दर्ज कर जांच की जाए। दोषियों को नहीं बख्शा जाना चाहिए। उधर दोपहर बाद पीजीआई में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने दोपहर बाद रायपुररानी में अंतिम संस्कार कर दिया।
इससे पहले मृतका के परिजन सुबह सेक्टर-6 सिविल अस्पताल पहुंचे। नाराज प्रकट कर परिजनों का कहना था कि मामले में पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है। सिविल अस्पताल के मेडिकल बोर्ड की बनाई रिपोर्ट पर गठित एसआईटी जांच कर रही है। काजल के इलाज में लापरवाही की शिकायत के बाद भी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पति हरविंदर और परिजनों की बात सुनने के बाद एसीपी ने निक्कू वार्ड में इलाज के दौरान लापरवाही बरतने के मामले में केस दर्ज किया। इस मामले में अब जांच की जा रही है। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में काजल की मौत की सूचना मिलने के बाद मौके पर रायपुररानी सहित उनके गांव के लोग भारी संख्या में एकत्रित हो गए। इस मौके पर कालका के विधायक प्रदीप चौधरी, जेजेपी नेता भाग सिंह दमदमा सहित अन्य नेताओं ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने मांग कर कहा कि मामले की जांच सही तरीके से की जाए और परिवार को न्याय दिलाया जाए।
यह है घटनाक्रम
4 अप्रैल वीरवार की शाम काजल शाम 7 बजे गायनी वार्ड से निक्कू वार्ड में गई। वहां पर उसकी ननद साथ थी। रात 11 बजे ननद निक्कू वार्ड से बाहर आई थी। इसके बाद निक्कू वार्ड में एक महिला ने सुबह पांच बजे काजल को देखा। उसने भी बयान दर्ज कराया है कि तब वह पूरी तरह ठीक थी। महिला के भाई मोहनलाल ने बताया कि उनकी बहन काजल के साथ कोई वारदात हुई थी। यह वारदात सुबह 5 से 7 बजे के बीच हुई। संदिग्ध स्थिति में काजल इमरजेंसी के नीचे बुरी तरह घायल अवस्था में 5 अप्रैल को मिली थी। इसके बाद डॉक्टरों की ओर से इलाज नहीं किया गया। इस कारण वह कोमा में गई है। 9 अप्रैल को काजल की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
परिजनों को यह आरोप डॉक्टरों ने बरती लापरवाही
- 24 घंटे बिना जांच के अस्पताल में रखा, तबीयत बिगड़ने पर रेफर किया।
- काजल बार बार बेहोश हो रही थी। सिर में दर्द होने की जानकारी परिजनों को नहीं दी।
- ईसीजी, सीटी स्कैन सिर में दर्द होने के बाद भी नहीं कराया गया
- पैर दो जगह से टूटा होने के बाद भी उसका एक्स-रे नहीं कराया गया।
- ऑक्सीजन लेवल कम होने के बाद उसे वेंटिलेटर की सुविधा नहीं दी गई
- अभी तक इस मामले में सेक्टर-6 पुलिस चौकी में निक्कू वार्ड में कर्मचारियों और डॉक्टर के खिलाफ दी गई शिकायत पर केवल एक केस दर्ज हुआ है।
मेडिकल बोर्ड की ओर से मामले की जांच रिपोर्ट पुलिस को दी गई है। इसमें डॉक्टरों सहित डीएनबी डॉक्टरों के बयान दर्ज किए गए हैं। इस मामले की जांच अब पुलिस की एसआईटी टीम कर रही है। -डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर-6
पीजीआई में महिला का पोस्टमार्टम कर शव का संस्कार करवा दिया गया है। परिजनों की ओर से पुलिस को जो शिकायत दी गई है। इस मामले में जांच की जा रही है। इसमें निक्कू वार्ड सहित सभी जगह टीम जांच कर रही है। - हरविंदर सिंह, एसीपी, एसआईटी इंचार्ज , पंचकूला पुलिस