फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Kainth: Commissioner stuck files, Commissioner: I will ask for written apology if even a single file is stuck

कैंथ : आयुक्त ने फाइलें अटकाईं, आयुक्त : एक भी फाइल रुकी मिली तो मांगूंगी लिखित माफी

Sat, 30 Oct 2021 12:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Kainth: Commissioner stuck files, Commissioner: I will ask for written apology if even a single file is stuck
चंडीगढ़। सदन की बैठक में कांग्रेस पार्षद सतीश कैंथ ने कहा कि आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने सभी शक्तियां अपने पास रख लीं हैं। इससे फाइलें नहीं निकल रही हैं और काम में देरी हो रही है। इस पर आयुक्त ने चीफ इंजीनियर एनपी शर्मा से कहा कि बीते दो माह में कौन सी फाइल मेरी टेबल पर रुकी है, इसका लिखित ब्योरा दें। अगर कोई भी फाइल मेरी टेबल पर अटकी मिली तो मैं लिखित में माफी मांगूंगी।
विज्ञापन

मामले में कांग्रेस पार्षद देवेंद्र सिंह बबला ने कहा कि आपके ही अधिकारियों ने हमें यह जानकारी दी है। इस पर आयुक्त ने अधिकारी का नाम पूछा तो बबला ने बताया कि आपके रोड डिवीजन के एक्सईएन धर्मेंद्र शर्मा ने मुझे यह बताया है। इस पर आयुक्त ने तत्काल एक्सईएन को चार्जशीट करने का आदेश जारी कर दिया। साथ ही सदन की कार्यवाही में पार्षदों को गलत जानकारी देने की बात नोट करवा दी।
विज्ञापन

इस दौरान सतीश कैंथ ने कहा कि आयुक्त मिलने का समय नहीं देती हैं। अभी पार्षदों के कामों की जो हालत है, वही 2016 में थी। तब तत्कालीन आयुक्त ने अपनी शक्तियां बांटीं थीं। आयुक्त ने कहा कि मैंने आपको समय दिया था। सलाहकार की बैठक के कारण थोड़ी देरी हुई थी, लेकिन कैंथ रुके ही नहीं। बबला के कार्यों का भी तत्काल सदन में ब्योरा दिया गया। काफी देर तक चली बहस के बाद बबला ने आयुक्त से माफी मांगी। इस दौरान पार्षद देवेश मौदगिल ने कहा कि सदन के साथ आयुक्त भी एक शक्ति है। किसे शक्ति देनी है और किसे नहीं, यह उनके विवेक पर निर्भर है। कांग्रेस के कार्यकाल में भी फाइलों को अटकाने का चलन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन बोर्डों के लिए निगम बनाएगा एसओपी
होर्डिंग्स हटाने को लेकर मनोनीत पार्षद चरनजीव सिंह ने मुद्दा उठाया। आयुक्त ने कहा कि दुकानदार अपना विज्ञापन कर सकते हैं, लेकिन किसी कंपनी का बोर्ड नहीं लगा सकते। आयुक्त ने कहा कि इसके लिए क्या लगाएं और क्या न लगाएं, इसकी एक सूची बनाकर अतिक्रमण हटाने वाले दस्ते और व्यापारियों को दे दी जाएगी ताकि कोई असमंजस न रहे।
पार्किंग को लेकर अगली बैठक में एजेंडा लाने को कहा
सदन में पार्किंग संचालकों की लाइसेंस फीस में छूट देने, जहां जगह नहीं उनकी रुपया माफ करने और साइकिल स्टैंड बनाने वाली जगहों को पार्किंग के क्षेत्र से कम करने का एजेंडा लाया गया था। पार्षद शक्तिप्रकाश देवशाली ने कहा कि ढाई करोड़ रुपये माफ करना ठीक नहीं है। वहीं लाइसेंस फीस माफ करने वाले आंकड़ों को एक बार चेक करना चाहिए। आयुक्त ने कहा कि दोनों ठेकेदारों को लाइसेंस फीस न भरने पर नोटिस जारी कर दिया है। सदन फीस में छूट देगा तो ठीक, नहीं तो ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई करेंगे। पार्षदों ने अगली सदन की बैठक में एजेंडा लाने को कहा।
अब स्मार्ट सिटी के साथ होगा अनुबंध
सदन में प्रस्ताव लाया गया कि स्मार्ट सिटी के साथ निगम का अब तक समझौता हुआ है, वह कानूनी प्रक्रिया में ठीक नहीं है। इसलिए अब हर प्रोजेक्ट का अनुबंध होगा। 60.18 करोड़ की लागत से संकेतक लगाने का एजेंडा लाया गया। मेयर ने कहा कि पहले जब मैं एजेंडा लाया था तब नियम का हवाला देकर मना कर दिया था। अब खुद एजेंडा ला रहे हैं। आयुक्त ने कहा कि कुछ कार्यों को छोड़कर अन्य कार्य करा दिए जाएं। कचरा ले जाने वाली गाड़ियों के चालकों को गुड़, तेल और साबुन देने के लिए एजेंडा को आगे बढ़ा दिया।

दिसंबर तक नि:शुल्क चलेंगे सामुदायिक केंद्रों के जिम
सदन में सामुदायिक केंद्रों के जिम को ठीक करवाकर नि:शुल्क चलाने के लिए कहा गया। इसके अलावा बुकिंग के दौरान प्रतिदिन शुल्क लेने का प्रस्ताव खारिज कर दिया। सभी पार्किंग में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनाने का प्रस्ताव भी पास हो गया। वहीं घरों के पीछे बैकलेन की सफाई का जिम्मा आरडब्ल्यूए को देने का प्रस्ताव खारिज हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed