फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   K. Akshay Bhushan of Tamil Nadu won the boys' under-15 title.

Panchkula News: तमिलनाडु के के. अक्षय भूषण ने जीता बालकों के अंडर-15 का खिताब

Thu, 13 Nov 2025 09:46 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 09:46 PM IST
विज्ञापन
K. Akshay Bhushan of Tamil Nadu won the boys' under-15 title.
पंचकूला। सेक्टर-3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम के मल्टी पर्पज हाल में चौथी नेशनल रैकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप के मुकाबले खेले गए।तमिलनाडु के चौथी वरीयता प्राप्त के. अक्षय भूषण ने बालकों की अंडर-15 प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। उन्होंने फाइनल में महाराष्ट्र के निलय पट्टेकर को 3-1 से हराया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग अंडर-15 के मुकाबले में महाराष्ट्र की नायशा रेवास्कर ने अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए पश्चिम बंगाल की दूसरी वरीयता प्राप्त अंकोलिका चक्रवर्ती को हराया। उन्होंने सीधे गेमों में 3-0 से जीत हासिल की।
विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में संजय ने तमिलनाडु के एबी थारून को 11-3, 11-4, 11-4 से 3-0 से हराया। महाराष्ट्र के अक्षय ने पश्चिम बंगाल के रुद्रनिल जाना को चार गेमों तक चले मुकाबले में 11-9, 10-12, 11-8, 11-6 से हराया। रिशान ने हरियाणा के वत्सल डुकलान को पांच गेमों के कड़े मुकाबले में 11-6, 7-11, 9-11, 11-6, 11-9 से हराया। जबकि निलय ने तमिलनाडु के आकाश राजावेलु को 11-9, 6-11, 12-10, 11-8 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed