फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   jw marriott hotel chandigarh

होटल पर लिया जा सकता है एक्शन

Sat, 27 Jul 2019 01:06 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
jw marriott hotel chandigarh
चंडीगढ़। शहर के फाइव स्टार होटल जेडब्ल्यू मेरियट में ठहरे बॉलीवुड अभिनेता राहुल बोस से दो केलों का बिल 442.50 रुपये वसूलने के मामले में चंडीगढ़ प्रशासन ने होटल मैनेजमेेंट को शोकॉज नोटिस भेजकर शनिवार दोपहर 12 बजे तक अपना पक्ष रखने के लिए तलब किया है। प्रशासनिक अफसरों की मानें तो होटल ने मनमाने तरीके से बिल को वसूल किया है, इसलिए कड़ा एक्शन लिया जा सकता है। डिप्टी कमिश्नर मनदीप सिंह बराड़ के निर्देश के बाद इस मामले में असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर आरके चौधरी की अध्यक्षता में बनी कमेटी में दो ईटीओ भी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को आरके चौधरी ने बताया कि अभिनेता को जेडब्ल्यू मेरियट होटल में इतने महंगे दो केले कैसे दिए गए इसकी जांच तेजी से चल रही है। होटल मैनेजमेंट को शोकॉज नोटिस भेजकर शनिवार 12 बजे तक अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया है। चौधरी का कहना है प्रथम दृष्टया जो दस्तावेज चेक किए गए हैं, उनके मुताबिक तो कड़ा एक्शन लिया जा सकता है। इससे पूर्व वीरवार को जांच टीम के ईटीओ ने होटल पहुंचकर वहां के डाक्यूमेंट चेक किए। साथ ही जांच के लिए कुछ डाक्यूमेंट साथ लेकर भी आए हैं। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर जांच चल रही है।
विज्ञापन

बीते दिनों एक्टर राहुल बोस ने सोशल मीडिया में एक वीडियो शेयर किया था। इसमें चंडीगढ़ के एक फाइव स्टार होटल में उन्होंने दो केले आर्डर करने की बात कहते हुए 442.5 रुपये का बिल होटल की ओर से देने पर नाराजगी जताई थी। मामले की जानकारी के बाद एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर कम डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने राहुल बोस के ट्विटर पर जो बिल पोस्ट किया गया, उसके आधार पर जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed