Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Students learned about the importance of nature at Thapli Nature Camp.

Panchkula News: थापली नेचर कैंप में विद्यार्थियों ने जाना प्रकृति का महत्व

Wed, 25 Nov 2026 02:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Students learned about the importance of nature at Thapli Nature Camp.
कैथल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को पर्यावरण और विरासत की दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। महर्षि वाल्मीकि संस्कृति विश्वविद्यालय, कैथल के विद्यार्थियों ने थापली नेचर कैंप का भ्रमण किया। हरियाणा सरकार की तीन दिवसीय विशेष योजना के तहत विद्यार्थियों को प्रदेश की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत से रूबरू करवाया गया। इस दौरान उन्हें पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीवों और जैव विविधता की जानकारी दी गई।
कैंप संयोजक साक्षी ने बताया कि योजना का उद्देश्य युवाओं को प्रदेश के पर्यटन और धार्मिक स्थलों से जोड़ना है। युवा कल्याण संयोजक नरेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे भ्रमण से विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव भी मिलता है। अगले चरण में विद्यार्थी कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव देखेंगे।
विज्ञापन

रेंज ऑफिसर संजय ने वन्यजीव संरक्षण और ट्रैकिंग मार्गों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वन विभाग ने यहां 153 किलोमीटर लंबा सात दिवसीय ट्रैकिंग मार्ग विकसित किया है, जिससे साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed