फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Judicial probe into espionage case should be conducted under Supreme Court supervision: Selja

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जासूसी कांड की न्यायिक जांच हो : सैलजा

Thu, 22 Jul 2021 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Judicial probe into espionage case should be conducted under Supreme Court supervision: Selja
चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा है कि पेगासस स्पायवेयर जासूसी कांड की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में न्यायिक जांच कराई जाए। कर्नाटक की गठबंधन सरकार को गिराने के अलावा 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सॉफ्टवेयर का दुरुपयोग हुआ है।
विज्ञापन

सैलजा ने ये बातें यहां कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि इस मामले का सच सामने लाने के लिए संयुक्त संसदीय समिति का भी गठन हो। पूरे मामले के लिए जिम्मेदार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तुरंत इस्तीफा दें। केंद्र सरकार बातें न बनाए जांच कराए, जासूसी कांड में कुछ भी लेफ्ट-राइट नहीं है। सरकार सिर्फ इतना बताए कि उसे सॉफ्टवेयर खरीदा या नहीं, उसका इस्तेमाल सरकार ने या किसी और ने किया। अगर किसी और ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत देश के तीन सौ शीर्ष लोगों की जासूसी करवाई है तो यह देश की आंतरिक सुरक्षा पर बड़ा हमला है।
विज्ञापन

इसके विरोध में 22 जुलाई को कांग्रेस मुख्यालय से राजभवन तक रोष मार्च निकाला जाएगा। मार्च 10 बजे शुरू होगा। इसके लिए प्रशासन से अनुमति मांगी है। इसमें पार्टी प्रभारी विवेक बंसल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। विधायक, वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि केवल भारत ही नहीं लगभग 45 देशों इस स्पायवेयर को प्रयोग किए जाने का खुलासा हुआ है। इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन, विधायक प्रदीप चौधरी, शैली चौधरी, रेणु बाला, शीशपाल केहरवाला, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज, कोषाध्यक्ष रोहित जैन, मीडिया प्रभारी निलय सैनी इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed