फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Judgment in the student dialogue case after 8 years: Divyanshu Buddhiraja and 6 other accused acquitted

छात्र संवाद मामले में 8 साल बाद फैसला: दिव्यांशु बुद्धिराजा समेत 6 आरोपी बरी

Tue, 24 Mar 2026 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Judgment in the student dialogue case after 8 years: Divyanshu Buddhiraja and 6 other accused acquitted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। वर्ष 2018 में पंचकूला में आयोजित छात्र संवाद कार्यक्रम के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री से सवाल पूछने के मामले में अदालत ने दिव्यांशु बुद्धिराजा समेत छह आरोपियों को बरी कर दिया है। करीब आठ साल बाद आए इस फैसले में अदालत ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया।

करनाल लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे दिव्यांशु बुद्धिराजा ने फैसले का स्वागत करते हुए न्यायपालिका का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय सत्य की जीत का प्रतीक है और इससे स्पष्ट होता है कि लोकतंत्र में सवाल उठाना अपराध नहीं, बल्कि उसे मजबूत करने का माध्यम है।
विज्ञापन


बुद्धिराजा ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ दर्ज मामला राजनीतिक द्वेष से प्रेरित था, जिसका उद्देश्य उनकी छवि खराब करना और उन्हें जनहित के मुद्दों से दूर रखना था। उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें कानूनी प्रक्रियाओं में उलझाकर उनके चुनावी अभियान को प्रभावित करने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे आगे भी छात्रों, बेरोजगारों, किसानों और मजदूरों के हितों के लिए आवाज उठाते रहेंगे। साथ ही उन्होंने अपने अधिवक्ताओं का भी आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed