फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Joga Singh's arrest is expected to expose other accused in 2015 drug racket: Cheema

जोगा सिंह की गिरफ्तारी से 2015 के ड्रग रैकेट में अन्य आरोपियों का पर्दाफाश होने की उम्मीद : चीमा

Sun, 10 Aug 2025 12:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Joga Singh's arrest is expected to expose other accused in 2015 drug racket: Cheema
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब के वित्त मंत्री ने कहा कि विधायक सुखपाल सिंह खैरा के पूर्व सुरक्षा अधिकारी जोगा सिंह की गिरफ्तारी 2015 के गुरदेव सिंह देबी ड्रग रैकेट के पीड़ितों के लिए न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे अब अन्य आरोपियों का पर्दाफाश होने की उम्मीद है। चीमा शनिवार को प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे है।
चीमा ने आरोप लगाया कि इस मामले में देरी आरोपियों के शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस नेतृत्व से राजनीतिक संबंधों के कारण हुई है। चीमा ने कहा कि 28 सितंबर 2023 में नाम सामने आने के बाद से ही जोगा सिंह फरार था। अक्टूबर 2023 में फाजिल्का की सेशन अदालत और जनवरी 2024 में हाईकोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
विज्ञापन

नवंबर 2023 में विशेष जांच टीम (एसआईटी) द्वारा जारी लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) के चलते ऑस्ट्रेलिया भागने की कोशिश करते समय जोगा को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया। उसे ट्रांजिट पर लाया गया और जलालाबाद की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीमा ने आरोप लगाया कि जोगा सिंह ने सुखपाल सिंह खैरा और इस मामले में आरोपी गुरदेव सिंह और उसकी यूके स्थित बहन चरनजीत कौर के बीच बातचीत में मुख्य भूमिका निभाई। जोगा सिंह ने इन कॉलों के प्रबंध के लिए अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि कॉल डिटेल विश्लेषण से कई मामले सामने आए हैं।

आम आदमी पार्टी मुझे बदनाम करने की रच रही साजिश : खैरा
विधायक सुखपाल खैरा ने कहा कि आम आदमी पार्टी मुझे बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। मेरी हलके के एक व्यक्ति का ड्रग्स केस में नाम आया जिसने मुझे कॉल करना शुरू कर दिया। मेरा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने भी मेरे खिलाफ कार्यवाही पर स्टे लगाया हुआ है। जोगा सिंह का भी संबंधित मामले में कोई रोल नहीं है। आप पूरे मामले को बढ़ा चढ़ाकर पेश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed