फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   'Job given to people outside Punjab by ignoring the rules'

‘नियमों को ताक पर रखकर पंजाब से बाहर के लोगों को दी गई नौकरी’

Mon, 17 Jan 2022 12:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
'Job given to people outside Punjab by ignoring the rules'
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता हरजोत सिंह बैंस ने कांग्रेस सरकार पर विधानसभा कर्मचारी भर्तियों में घोटाला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सुबूत दिखाते हुए कहा कि विधानसभा में कांग्रेस ने विधायकों और मंत्रियों के बच्चे, रिश्तेदारों और करीबियों को भर्ती किया और योग्य नौजवानों को बाहर किया। नियमों को ताक पर रखकर पंजाबियों के बजाय पंजाब से बाहर के लोगों को भी नौकरी दी गई। यह पंजाब के नौजवानों के साथ सरासर धोखा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि घर-घर नौकरी का वादा करने वाली कांग्रेस ने सरकार बनने के बाद रोजगार मांगने वाले बेरोजगार नौजवानों पर पुलिस की लाठियां पर चलवाई और अपने नेताओं के बच्चों को नौकरी दी। पंजाब के बेरोजगार नौजवान नौकरी के लिए पांच साल से सड़कों पर आंदोलन करते रहे और पानी की टंकियों पर चढ़े रहे, लेकिन कांग्रेस सरकार ने उन नौजवानों को नौकरी देने के बदले अपने परिवारों और रिश्तेदारों को प्राथमिकता दी।
विज्ञापन

बैंस ने पांच साल के दौरान विधानसभा में हुई भर्तियों की लिस्ट जारी करते हुए कहा कि भर्ती हुए सभी लोग पंजाब के बड़े कांग्रेसी नेताओं, विधायकों और मंत्रियों के करीबी या रिश्तेदार हैं। कई लोग वरिष्ठ पदाधिकारियों के नजदीकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed