{"_id":"5ede70c58ebc3e90a9392639","slug":"jjp-will-reshuffle-the-organization-the-responsibility-of-workers-will-increase-panchkula-news-pkl3775671184","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसलाः संगठन में फेरबदल करेगी 'जजपा', कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ेगी, अभय को नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैसलाः संगठन में फेरबदल करेगी 'जजपा', कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ेगी, अभय को नसीहत
Tue, 09 Jun 2020 12:01 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जननायक जनता पार्टी (जजपा) अपने संगठन को और मजबूत करने के लिए जल्द संगठन में बदलाव करेगी। पार्टी अपने मेहनती कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी देगी।
प्रेसवार्ता में जजपा के प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह व राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. केसी बांगड़ ने बताया कि जजपा ने अपने संगठन का राष्ट्रीय स्तर से लेकर हलका स्तर तक बदलाव व विस्तार करते हुए नए मजबूत साथियों को नियुक्त करेगी। वहीं मेहनती नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपेगी। इस अवसर पर पार्टी प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह भी मौजूद रहे।
पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जननायक जनता पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए बदलाव तथा विस्तार करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने गठन के पहले साल में ही लगातार चुनाव होने के चलते जल्दी-जल्दी में संगठन को खड़ा किया था। अब संगठन में दूरदर्शिता के साथ बदलाव करने की जरूरत है।
निशान सिंह ने बीजेपी-जेजेपी गंठबधन सरकार को प्रदेश हित में बताते हुए कहा कि राज्य सरकार निरंतर जनता के हित में फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि अभय चौटाला हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर बोलने से पहले अपनी गिरेबान में झांकने का काम करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिस इनेलो के पास कभी 20 विधायक होते थे। वो पार्टी आज मात्र एक विधायक तक सिमट कर रह गई है। पार्टी के प्रधान महासचिव डॉ केसी बांगड़ ने भी कहा कि अभय चौटाला को आज अपने परिवार के बारे में अशोभनीय बातें नहीं करनी चाहिए। अभय सिंह को जेजेपी की नहीं अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए।