फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   JJP leaders visited diarrhea affected areas

Panchkula News: जजपा नेताओं ने डायरिया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

Tue, 28 May 2024 11:51 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
JJP leaders visited diarrhea affected areas
पंचकूला। जजपा पंचकूला के पूर्व शहरी जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग की अगुवाई में मंगलवार को स्थानीय जजपा के वरिष्ठ नेताओं ने डायरिया और हैजा प्रभावित क्षेत्र गांव बुढ़नपुर का दौरा किया।
विज्ञापन


जजपा नेता ओपी सिहाग ने बताया कि बुढ़नपुर गांव में गंदा पानी पीने से क्षेत्र के लोग उल्टी, दस्त और बुखार जैसी बीमारियों से ग्रस्त हैं। उन्होंने आज जजपा के वार्ड नंबर-9 के पार्षद राजेश निषाद, जिला जजपा एससी सैल के संयोजक राजीव काॅलोनी निवासी जसवीर जस्सी, जिला जजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक केसी भारद्वाज, जिला जजपा खेल प्रकोष्ठ के संयोजक सुरिंदर चड्ढा, जिला सचिव हीरामन वर्मा, जजपा नेता नसीब सिंह वाल्मीकि, पवन कुमार वाल्मीकि के साथ बुढ़नपुर गांव के प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।
विज्ञापन

सभी लोगों ने डायरिया प्रभावित लोगों और उनके परिजनों से बात की। सिहाग ने लोगों से आग्रह किया कि वे पानी को उबाल कर पीएं। पुराने और कटे-फटे फल खानें से परहेज करें। ओपी सिहाग ने अधीक्षक अभियंता हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण पंचकूला से मोबाइल पर बात कर ज्यादा पानी के टैंकर भेजने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed