फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   JJP announces District Panchkula Youth District Executive

Panchkula News: जेजेपी ने की जिला पंचकूला युवा जिला कार्यकारिणी की घोषणा

Fri, 15 Dec 2023 01:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
JJP announces District Panchkula Youth District Executive
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। संगठन का विस्तार कर जननायक जनता पार्टी ने पंचकूला जिला की कार्यकारिणी की घोषणा पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह पंचकूला में की। जिला प्रवक्ता जजपा बलबीर कुमार सैनी, एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि जजपा युवा जिला अध्यक्ष दीपक चौधरी ने जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, युवा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र सांगवान, जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह नैन व अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श करके जिला पंचकूला में 32 पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की।
इस सूची अनुसार सतनाम सिंह को जरनल सचिव, अमीर खान को प्रचार सचिव, नवीन गुज्जर को संगठन सचिव, मंदीप पोसवाल व शुभम को सीनियर उपप्रधान, नरेश गुज्जर , हैप्पी, अरुण (गोलू), अजय चौधरी, बलजीत सिंह, सुमित, अमन कुमार, जयपाल (मखन), कुलदीप राणा व अमन शर्मा को उपप्रधान, बजरंग कुमार, मंदीप सिंह लक्की राणा, जागर सिंह, हैप्पी (टिब्बी), सतिंदर (सोनू), रोहित व संदीप (मीरपुर) को जरनल सचिव, अमन शर्मा, लक्की, मनप्रीत सिंह, बबलू कुमार, विनोद कुमार, करनैल सिंह, मनप्रीत, सुखविंदर सिंह व सुखविंदर सिंह को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

चुने गए सभी पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया व विश्वास दिलाया कि संगठन को मजबूत करने के लिए दिन रात मेहनत करेंगे ताकि मिशन दुष्यंत चौटाला 2024 के तहत उप मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री बनाया जा सके। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष शहरी ओम प्रकाश सिहाग, हलका अध्यक्ष सुशील गर्ग, जिला महासचिव अमित सैनी, चमन गुज्जर भागपुर, युवा हलका अध्यक्ष शुभम पांडेय, आईटी सेल कॉर्डिनेटर हनी सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed