{"_id":"6a481c1f880e21377402eab6","slug":"jewelry-and-cash-stolen-from-an-empty-house-after-the-lock-was-opened-in-broad-daylight-panchkula-news-c-87-1-spkl1032-138249-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: दिनदहाड़े सूने घर का ताला खोलकर गहने और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: दिनदहाड़े सूने घर का ताला खोलकर गहने और नकदी चोरी
विज्ञापन
काम पर गए दंपती के घर में घुसे चोर, सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। ईडब्ल्यूएस डीएलएफ वैली में दिनदहाड़े सूने घर का ताला खोलकर चोर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर फरार हो गए। दंपती के काम पर जाने के दौरान हुई इस वारदात का पता दोपहर में घर लौटने पर चला। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ईडब्ल्यूएस क्वार्टर डीएलएफ वैली निवासी लक्ष्मी देवी ने बताया कि वह और उनके पति सुबह करीब नौ बजे घर में ताला लगाकर काम पर चले गए थे। घर की चाबी उन्होंने दरवाजे के बाहर जूते में रख दी थी। दोपहर करीब दो बजे लौटने पर घर के अंदर रखी अलमारी खुली मिली।
जांच करने पर अलमारी से एक जोड़ी चांदी की पायल, छह चांदी की बिछिया, आधा तोला सोने के कुंडल, दो चांदी के ब्रेसलेट, एक चांदी की अंगूठी, सोने का कोका, चांदी का छोटा हाथी और 1500 रुपये नकद गायब मिले।
विज्ञापन
लक्ष्मी देवी ने बताया कि उन्होंने पहले अपने स्तर पर आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस चौकी अमरावती में शिकायत दी गई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।