फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Jewellery and Rs 1.5 lakh stolen from house in Kalka

Panchkula News: कालका में घर से गहने और डेढ़ लाख रुपये चोरी

Thu, 17 Apr 2025 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and Rs 1.5 lakh stolen from house in Kalka
कालका। शहर के अप्पर मोहल्ले में सोमवार की रात एक घर से चोर गहने और नकदी चोरी करके ले गए। पुलिस ने शिकायत के पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरविंदर सिंह ने बताया कि सोमवार को वह परिवार के साथ श्री गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गए थे। जब देर रात घर लौटे तो अंदर देखा बैड पर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली पड़ी थी। उसे चेक किया तो वहां से सोने के गहने और नकदी गायब थी। चोर सोने के दो सेट, चार अंगुठियां, चार चूड़ियों सहित करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी और अन्य सामान ले गए थे। सीसीटीवी फुटेज में एक नकाबपोश चोर दिख रहा है जो कि घर की दीवार फांदकर दरवाजे तोड़कर घर के अंदर घुसा था। कालका के एसएचओ प्रीतम ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है, जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed