{"_id":"682e332c5059a4300c0c6d27","slug":"jewellery-and-phone-worth-rs-12-lakh-recovered-from-the-thief-panchkula-news-c-87-1-pan1009-122898-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: चोर से 12 लाख के गहने और फोन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: चोर से 12 लाख के गहने और फोन बरामद
विज्ञापन
पंचकूला के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस से बचने के लिए पेड़ पर छिपने वाले शातिर चोर से पुलिस ने 12 लाख के गहने और फोन बरामद किया है। आरोपी राजकुमार मूलरूप से जिला हरदोई, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह सेक्टर-14 की झुग्गियों में रह रहा था।
पुलिस के मुताबिक 14 अप्रैल की रात को आरोपी ने सेक्टर-7 स्थित एक घर में सेंध लगाकर गहने, एक मोबाइल फोन और 8 हजार रुपये चोरी किए थे। घटना की सूचना पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने कार्रवाई की और आरोपी को काबू कर चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया।
डीसीपी दहिया ने बताया कि राजकुमार आदतन चोर है। वह पिछले 15 से 20 दिनों में सेक्टर-5, 7, 12 और 19 में कई चोरी की वारदात कर चुका है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही पंचकूला के अलग-अलग थानों में चोरी और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
अब रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने करीब 12 लाख रुपये के गहने और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस अब उससे अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है और उम्मीद है कि जल्द ही और चोरी का सामान भी बरामद कर लिया जाएगा।