फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Jam on Pinjore-Kalka road, traffic police busy in cutting challans

Panchkula News: पिंजौर-कालका रोड पर लग रहा जाम, ट्रैफिक पुलिस चालान काटने में व्यस्त

Tue, 22 Aug 2023 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Jam on Pinjore-Kalka road, traffic police busy in cutting challans
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पिंजौर। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई हुई है और इस कारण वाहन चालकों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इससे परेशान लोगों का कहना है कि शहर की मुख्य सड़क पिंजौर-कालका रोड सहित बिटना रोड पर जाम की समस्या रहती है, इसके बावजूद प्रशासन या ट्रैफिक विभाग की ओर से कोई विशेष कार्रवाई नहीं की गई। जिससे कि जाम पर नियंत्रण पाया जा सके। पिंजौर-कालका रोड पर रौनक होटल के नजदीक दोपहर या शाम के बाद जाम या जाम जैसी स्थिति रहती है। लेकिन न तो मौके पर क्यूआरटी मौजूद रहती है और न ही ट्रैफिक पुलिस मुलाजिम। लोगों का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस वाहन चालकों के चालान काटने में ही पूरी तरह से मुस्तैद रहती है।

पिंजौर-कालका में ट्रिपल इंजन की सरकार फेल


पिंजौर, कालका शहरों में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। शहर में सड़कें, गलियां जर्जर हो चुकी हैं और लोग बिजली और पानी की समस्याएं झेल रहे हैं।शहरों की स्थिति देखकर ऐसा लग रहा है कि प्रशासन, सरकार को लोगों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। पिंजौर शहर में लोग जाम की समस्या से अक्सर परेशान होते रहते हैं।रौनक होटल के नजदीक टी-प्वांइट पर अक्सर जाम रहता है, लेकिन ट्रैफिक विभाग ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वहां स्थायी ट्रैफिक कर्मी तैनात नहीं किया, जबकि वाहन चालकों के चालान काटने के लिए पुलिस ने कई नाके लगा रखे हैं और वहां पुलिस मुलाजिम तैनात रहते हैं। -मनवीर कौर गिल, पूर्व प्रत्याशी विधानसभा कालका एवं पूर्व मेयर
विज्ञापन

ट्रैफिक को नियंत्रित करने कोई नहीं पहुंचता
शहर में न तो उचित स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था है और न ही अन्य सुविधाएं सरकार, प्रशासन मुहैया करवा रहा है। शहर और आसपास की कॉलोनियों में जो समस्याएं देखने को मिल रही हैं, वह है सड़कों पर घूमते संरक्षित पशु, जर्जर गलियां और सड़कें। हिमशिखा काॅलोनी में तो संरक्षित पशुओं की भरमार है। इसके अलावा लोग जाम की समस्या से जूझते रहते हैं। जाम लग जाने के बाद भी मौके पर ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए कोई नहीं पहुंचता। इसके अलावा जाम में एंबुलेंस भी फंस जाती हैं। -नरेश मान, पूर्व ब्लॉक प्रधान कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन


पिंजौर-कालका की मुख्य सड़क जर्जर हालत में है। इसके चलते वाहन चालकों को समस्या आ रही है। हालांकि जाम लगने पर ट्रैफिक कर्मी मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को नियंत्रित करते हैं। इसके अलावा जाम न लगे, इसके लिए हैवी ट्रैफिक को भी अलग-अलग समय पर शहर के बाहर रोक दिया जाता है। -प्रदीप राणा, ट्रैफिक थाना प्रभारी





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article