फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Jam in the evening due to arbitrariness of drivers

Panchkula News: वाहन चालकों की मनमानी से शाम को जाम ही जाम

Fri, 17 Jan 2025 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Jam in the evening due to arbitrariness of drivers
पार्किंग में रेहड़ी की वजह से लगा जाम। संवाद 
पंचकूला। पार्किंग की समस्या शहर के मार्केट में आम बात हो गई है। वाहन चालकों की मनमानी से जाम की स्थिति आए दिन बनी रहती है। शाम होते ही सेक्टर-21 में रहने वाले लोगों की समस्या बढ़ जाती है। सड़क पर रेहड़ी और दुकानदारों के कब्जे से पार्किंग की जगह सिमट गई है। मनमानी तरीके से वाहन खड़े करने से बाजार आने वालों को परेशानी होती है। अमर उजाला की टीम ने वीरवार को पार्किंग की समस्या को लेकर बाजार का मुआयना किया तो यह समस्या सामने आई।
विज्ञापन


फुटपाथ पर पार्किंग का झाम
सेक्टर-21 की मार्केट में शाम होते ही जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। मार्केट में बने पार्किंग में अस्पताल आने वाले लोग वाहन खड़े कर देते हैं। इस वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस वजह से मार्केट आने वाले लोगों को सड़क पर ही वाहन खड़ा करना मजबूरी बन गई है। शाम होते ही मंदिर में दर्शन करने के लिए आने वाले लोग भी सड़क पर ही वाहन खड़ा कर देतेे हैं। इस वजह से जाम लग जाता है। रेहड़ी दुकानदार भी पार्किंग की जगह पर दुकान लगाते हैं यह भी जाम लगने का बड़ा कारण है। इसलिए शाम को खरीदारी के लिए आने वाले लोग पैदल चलने को मजबूर नजर आते हैं। दुकानदारों की मनमाने तरीके से कब्जा करने से लोगों को वाहन खड़ी करने में भी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन




यातायात पुलिस की मुस्तैदी जरूरी
मार्केट आने वाले लोगों को खुद यह समझदारी रखनी होगी कि वाहन को पार्किंग पर ही खड़ा करना चाहिए। इसके अलावा मार्केट की पार्किंग में सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए। नगर निगम और यातायात पुलिस की मुस्तैदी जरूरी है। पुलिस टीम गश्त पर रहेगी तो लोग चालान की डर से सड़क पर वाहन खड़ी नहीं करेगें। - प्रियंका पुनिया, समाजसेवी, सेक्टर-21
विज्ञापन
विज्ञापन





सड़क पर लगती है दुकान
सेक्टर-21 में पार्किंग की जगह पर कई दुकानदार रेहड़ी लगाते हैं। इस वजह से पार्किंग में लोगों की भीड़ जमा रहती है। मार्केट में आने वाले लोगों को जगह नहीं मिलता है तो वह फुटपाथ और या फिर सड़क पर वाहन खड़ी कर देते हैं। - सोनाली बख्शी, सेक्टर-21 निवासी



दूर नहीं होती समस्या
मार्केट में पार्किंग तो बनी है, लेकिन अवैध कब्जे से जगह सिमट गई है। नगर निगम में इस बात को लेकर शिकायत करने के बावजूद भी समस्या दूर नहीं हो रही है। जगह नहीं मिलने पर लोग जबरन सड़क पर वाहन खड़ी करते हैं। - सुमित सिंगला, पार्षद, सेक्टर-21






सेक्टर-5 थाना के अंतर्गत आने वाले सभी मार्केट में शाम होते ही पुलिस टीम गश्त पर रहती है। पार्किंग में कोई भी शख्स गलत गतिविधियों करते नजर आता है तो उस पर कार्रवाई की जाती है। सड़क पर खड़ी वाहनों पर चालान किया जाता है। - हितेंद्र सिंह, एसएचओ, सेक्टर-5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed