फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Jam imposed for not arresting the accident accused, opened after two and a half hours after arrest

Panchkula News: हादसे के आरोपी को न पकड़ने पर लगाया जाम, गिरफ्तारी होने पर ढाई घंटे बाद खोला

Wed, 04 Dec 2024 01:25 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:25 PM IST
विज्ञापन
Jam imposed for not arresting the accident accused, opened after two and a half hours after arrest
आंदोलनकारियों से बातचीत करते पुलिस अ​धिकारी। संवाद 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला/कालका। कालका मील चुंगी के पास हुए सड़क हादसे में मारे गए धनवीत को टक्कर मारने वाले वाहन चालक की गिरफ्तारी न होने पर नाराज परिजनों, दोस्तो और शहर के लोगों ने मंगवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे गांधी चौक पर जाम लगाकर नारेबाजी की। कार चालक की गिरफ्तारी न होने पर लोगों का कहना था कि एसीपी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर सोमवार शाम को प्रदर्शन खत्म करवाया था, लेकिन मंगलवार दोपहर 12 बजे तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें जाम लगाने पर मजबूर होना पड़ा। यह जाम करीब ढाई घंटे तक चला। इसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ने के बाद लोगों ने जाम खोल दिया।

मृतक के भाई अवनीत सिंह ने बताया कि सोमवार रात को दोस्तों की मदद से एक्सीडेंट वाली गाड़ी की पहचान कर पुलिस ने उसको अपने कब्जे में ले लिया था, लेकिन पुलिस कार चालक को नही पकड़ सकी थी। अब वह फरार हो गया है। इन लोगों ने कहा कि जब तक कार चालक गिरफ्तार नही होगा तब तक वह सड़क से नही उठेंगे और न ही शव का संस्कार करेंगे।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों की मांग थी कि गाड़ी चालक को गिरफ्तार किया जाए। इस दौरान लोगों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए इस दौरान पिंजौर और आसपास से भी पुलिस बल बुलाया गया। पिंजौर के थाना प्रभारी सोमवीर ढाका और कालका के थाना प्रभारी हरि राम मौके पर पहुंचे और जाम लगाकर बैठे लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन सभी अपनी मांग पूरी होने तक जाम न खोलने की बात पर अड़ रहे। दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस अधिकारियों ने मृतक के भाई, परिजनों और दोस्तों को गाड़ी चालक को हिरासत में लेने की फोटो दिखाई और पुलिस के साथ गए जाम लगाने वाले पक्ष के एक व्यक्ति ने फोन पर चालक को पकड़ में लेने की पुष्टि की तो प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन






मामले में कार चालक माइनर है, उसे उसके घर वालों ने ही पुलिस के सामने पेश किया है। उसे पकड़ लिया गया है। गाड़ी भी उनके घर से बरामद कर ली गई है। - जोगिंद्र शर्मा एसीपी कालका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed