फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Jam bond on Rakhi

Panchkula News: राखी पर जाम का बंधन

Sun, 10 Aug 2025 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Jam bond on Rakhi
पंचकूला। पंचकूला। शहर में जब लोग रक्षाबंधन पर अपने-अपने घरों से राखी बंधवाने के लिए निकले तो समय पर राखी तो नहीं बंधवा पाए लेकिन जाम के बंधन में जरूर बंधते चले गए। पंचकूला में सबसे ज्यादा जाम चंडीमंदिर टोल पर लगा। यहां पर अव्यवस्थाओं के चलते लोगों को मुसीबत झेलनी पड़ी और जाम में फंसते रहे।
विज्ञापन


यह करीब डेढ़ किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। जैसे-तैसे लोग चंडीमंदिर टोल प्लाजा से लोग निकले ही थे कि ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के कारण वाहन पिंजाैर सेब मंडी के बाहर खड़े बेतरतीब ट्रकों ने मुसीबत और बढ़ा दी। जैसे-तैसे वाहन चालक
विज्ञापन


कालका तक पहुंचे तो यहां भी ट्रैफिक व्यवस्था सही न होने के कारण लंबा जाम लग गया।

जाम की वजह से शिमला की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, चंडीमंदिर टोल प्रबंधन की लापरवाही के चलते एक भी एंबुलेंस भी जाम में करीब 20 से 25 मिनट तक फंसी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी के बाहर भी जाम, रेंगते नजर आए वाहन

पिंजौर। पिंजौर सेब मंडी के पास लोगों को रोजाना जाम का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार की दोपहर मंडी के बाहर हाईवे पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा और वाहन रेंगते नजर आए। मंडी प्रधान बृजमोहन ने बताया कि उन्होंने शुरू से प्रशासन को अवगत करवाया था कि ट्रकों की पार्किंग के लिए अलग से जगह उपलब्ध करवाई जाए, परंतु ऐसा नहीं हुआ। अब जाम की दिक्कत आम हो गई है। हालांकि हाईवे किनारे जाम को नियंत्रित कर ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए ट्रैफिक थाना प्रभारी टीम सहित मौके पर ट्रैफिक संचालन करते हैं, परंतु रोड किनारे ट्रकों की लाइन, मंडी के भीतर जाने या मंडी के बाहर आने के लिए रोड किनारे खड़े ट्रक जीरकपुर-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही में अवरूद्व पैदा करते हैं। इस वजह से यहां जाम लगता है।

त्योहार के दिन कालका शहर जाम, वाहन चालकों के छूटे पसीने
कालका। रक्षाबंधन त्योहार के दिन कालका में जाम ऐसे ऐसे हालात बने कि वाहन रेंगते नजर आए। शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगने के कारण वाहन चालक रेलवे रोड, रामबाग रोड और गलियों से भी वाहन निकालते नजर आए। इसे चलते दोपहर तक पूरे शहर के अंदर जाम लग गया। चालकों के वाहन निकालने में पसीना छूट गया। देर शाम तक शहर में ट्रैफिक कछुए की चाल चलता नजर आया। स्थानीय निवासी गौरव ने बताया कि वह रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने के लिए पंचकूला से कालका की ओर कार में आ रहे थे लेकिन रामबाग रोड पर लगे हुए जाम की वजह सेबहन के घर देरी से पहुंचे। यहां रविवार को लगने वाली साप्ताहिक मंडी के दौरान भी रोड पर वाहनों की कतारें लग जाती हैं और कई बार यहां एंबुलेंस भी फंस जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed