फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Jaggu Bhagwanpuria took refuge in the High Court citing threat to his life.

Panchkula News: जग्गू भगवानपुरिया ने जान का खतरा बताते हुए ली हाईकोर्ट की शरण

Thu, 05 Oct 2023 06:43 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Oct 2023 06:43 PM IST
विज्ञापन
Jaggu Bhagwanpuria took refuge in the High Court citing threat to his life.
बठिंडा जेल के अतिरिक्त किसी भी अन्य जेल में भेजने की है मांग
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने एडीजी जेल को 10 दिन में निर्णय लेने का दिया आदेश

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। पंजाब के गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने जान का खतरा बताते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की शरण ली है। याचिका पर हाईकोर्ट ने एडीजी (जेल) को याचिकाकर्ता की मांग पर 10 दिन में निर्णय लेने का आदेश दिया है।

याचिका दाखिल करते हुए जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया ने लॉरेंस बिश्नोई, दिलप्रीत बावा, नीता देओल, गुरप्रीत सेखों और अन्य गैंगस्टरों से जान का खतरा होने का दावा किया है। याची ने कहा कि खतरा केवल गिरोह के नेताओं से नही नहीं बल्कि उनके समर्थकों और उनसे सहानुभूति रखने वालों से भी है क्योंकि वे याची को खत्म करने की साजिश रच रहे हैं। अगर उसे बठिंडा जेल में स्थानांतरित किया गया तो वहां मौजूद गैंगस्टर उसकी जान के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन

याची ने इस संबंध में 21 सितंबर को जेल अधिकारियों को मांग पत्र भी सौंपा था लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। भगवानपुरिया के वकील आर कातिर्कय ने बेंच को बताया कि यह पहली बार नहीं है कि उन्होंने इस तरह के खतरे की ओर इशारा किया हो। ऐसे कई उदाहरण हैं जिन्होंने याची की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। वह पहले पटियाला जेल में बंद था और दिलप्रीत बावा समूह से जुड़े कुछ गैंगस्टरों के निशाने पर था। पहले वह कई अन्य गैंगस्टरों के साथ बठिंडा की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद था। इस बीच, फरवरी 2023 के अंतिम सप्ताह में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े कुछ कैदियों ने जेल के कुछ कैदियों पर यह आरोप लगाते हुए हमला किया कि वे याचिकाकर्ता के गिरोह के सदस्य थे। उन्होंने अपनी याचिका में यह भी उल्लेख किया है कि एक अन्य गैंगस्टर गोल्डी बराड़, जो विदेश में सक्रिय है, ने दावा किया था कि हमले उसके कहने पर किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा करते हुए एडीजी (जेल) को जग्गू भगवानपुरिया की बठिंडा जेल के अलावा पंजाब की किसी भी केंद्रीय जेल में स्थानांतरित करने की मांग पर 10 दिन में निर्णय लेने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed