फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ITBP jawan dies after being hit by speeding vehicle

Panchkula News: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से आईटीबीपी जवान की मौत

Tue, 01 Oct 2024 05:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
ITBP jawan dies after being hit by speeding vehicle
पंचकूला। आईटीबीपी जवान को तेेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इस कारण उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। मृतक की पहचान भुवन चंद्र के रूप में हुई है। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने सहायक कमांडेंट की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-26 आईटीबीपी सेंटर में सहायक कमांडेंट सुबोध कुमार ने बताया कि उन्हें रविवार रात करीब 8:45 बजे सडक़ हादसे की सूचना मिली और वह तुरंत अपने साथियों के साथ अस्पताल पहुंचे। मौके पर टेंपो ट्रैवलर का चालक अशोक कुमार मौजूद था। अशोक कुमार ने बताया कि वह रामगढ़ की तरफ से सोलन जा रहा था। जब सेक्टर-26/28 के पास पहुंचा तो भुवन चंद्र अचानक सड़क पार करने लगा। गाड़ी स्पीड में होने के कारण वह संभाल नहीं पाया और दुर्घटना हो गई। अशोक कुमार ने घायल जवान को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed