फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   It will still be cold both day and night, people are getting worried

Panchkula News: पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी के बाद दिनभर बनी रही ठंडक

Wed, 01 Jan 2025 01:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
It will still be cold both day and night, people are getting worried
पंचकूला। पहाड़ाें में बारिश और बर्फबारी का असर पंचकूला में पड़ा है। वीरवार को सुबह मौसम में ठंडक बढ़ गई है। दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रिकार्ड किया गया है। मौसम विज्ञानियों की माने तो अभी दिन और रात के तापमान में यह ठंड एक सप्ताह बनी रहेगी।
विज्ञापन

ठंड बने रहने के साथ ही बारिश के आसार भी बने हुए हैं। ठंड पंचकूला, कालका, पिंजौर, बरवाला और रायपुररानी में यह हालात बने हुए हैं। ठंड बढ़ने के साथ ही सुबह धुंध भी अधिक पड़ रही है। सुबह के समय पंचकूला के बरवाला, रायपुररानी में विजबिलिटी कम होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गलन अधिक होने के कारण लोगों को दुपहिया वाहन में चलने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के बाद हार्ट के मरीज की संख्या बढ़ी
बारिश और ठंड बढ़ने के बाद शहर के सेक्टर -6 सिविल अस्पताल में हार्ट के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इसमें हार्ट की ओपीडी में बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा दमा के मरीजों की संख्या भी अस्पताल में बढ़ गई है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टरों की ओर से लोगों को गर्म खाने की सलाह दी जा रही है। वहीं बुजुर्गों को मौसम में ठंड अधिक होने के कारण सुबह घूमने सेे डॉक्टरों की ओर से रोका जा रहा है। पंचकूला एमडी मेडिसिन अश्वनी भटनागर ने बताया कि मौसम में ठंड बढ़ने के बाद मरीजों को सुबह वॉकिंग से रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed