{"_id":"692b4fcde2b9613e1700fb44","slug":"it-was-just-a-claim-not-a-single-rupee-of-rs-1600-crore-was-received-mann-panchkula-news-c-16-1-knl1001-884131-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ दावा था, 1600 करोड़ में से एक रुपया नहीं मिला : मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ दावा था, 1600 करोड़ में से एक रुपया नहीं मिला : मान
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में प्रधानमंत्री की ओर से घोषित 1600 करोड़ रुपये के बाढ़ राहत पैकेज पर सूबे के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने साफ कर दिया है कि अभी तक सरकार को इस विशेष राहत पैकेज में से एक रुपया भी नहीं मिला है, यह सिर्फ पीएम का दावा था। मान ने कहा कि पंजाब में भाजपा के नेता इस मुआवजा राशि के संदर्भ में अलग-अलग बयान दे रहे हैं, उन्हें झूठ बोलने से पहले सलाह कर एकमत हो जाना चाहिए।
शनिवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए सीएम मान ने कहा कि 1600 करोड़ पीएम मोदी द्वारा घोषित एक विशेष बाढ़ पैकेज था। इसकी अदायगी केंद्र को अलग से करनी थी, न कि इसे केंद्र की विभिन्न नियमित योजनाओं के अंतर्गत एडजस्ट करना था। केंद्रीय योजनाओं के तहत तो रुपया बिना घोषणा के भी आना था, इसमें विशेष राहत वाली क्या बात है।
उधर, पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा कह चुके हैं कि यदि पंजाब सरकार को केंद्र से बाढ़ राहत का कोई रुपया नहीं मिला तो पंजाब के मुख्य सचिव केंद्र से पत्राचार कर लें। सही स्थिति सामने आ जाएगी और इस तरह पंजाबियों को भी गुमराह करने से बचा जा सकेगा।
विज्ञापन
गैंगस्टर बंद कर दें अपनी गतिविधियां
राज्य की शांति भंग करने की कोशिश कर रहे गैंगस्टरों को चेतावनी देते हुए सीएम मान ने कहा कि ऐसे तत्वों को अपनी गतिविधियां तुरंत बंद कर देनी चाहिए। उन्हें पंजाब के सामाजिक ढांचे को नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि कोई गैंगस्टर किसी नागरिक को नुकसान पहुंचाता है या कोई अपराध करता है तो उसे यह समझ लेना चाहिए कि उन्हें कड़े सबक सिखाए जाएंगे। पंजाब सरकार गैंगस्टरों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और उनके नापाक इरादों को सफल नहीं होने देगी। उन्होंने राज्य में शांति, सद्भाव और भाईचारे को कायम रखने के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई।
सैनी बताएं, मृतक के घर जाकर अफसोस में कैसी राजनीति
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा दिवंगत खिलाड़ी हार्दिक राठी के परिवार से मिलने को राजनीति कहे जाने पर मान ने उनसे सवाल किया है कि सैनी बताएं, क्या किसी मृतक के घर जाकर अफसोस करना राजनीति है। वे खेल प्रेमी हैं और परिवार के दुख में सहभागी होने के लिए गए थे। किसी खिलाड़ी के परिवार से मिलना राजनीति नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना का प्रतीक है। हरियाणा सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रही है, क्योंकि हरियाणा में खेल अवसंरचना बेहद खराब स्थिति में पहुंच चुकी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि खराब खेल सुविधाओं के कारण राज्य के दो होनहार खिलाड़ियों ने हाल ही में अपनी जान गंवाई है। भारत 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारी कर रहा है, ऐसे में हरियाणा में कमजोर खेल ढांचा खिलाड़ियों की जान ले रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा को दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय जिम्मेदारी लेनी चाहिए।