फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Issue Raised Over Favoring External Candidates in HPSC Recruitment

Panchkula News: एचपीएससी भर्ती पर उठा बाहरी उम्मीदवारों को फायदा देने का मुद्दा

Wed, 13 May 2026 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Issue Raised Over Favoring External Candidates in HPSC Recruitment
जजपा ने हरियाणा के युवाओं का हक मारने का लगाया आरोप, भर्ती प्रक्रिया की जांच की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। जननायक जनता पार्टी ने हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (एचपीएससी) की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए बाहरी राज्यों के उम्मीदवारों को फायदा देने का आरोप लगाया है। पार्टी नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार हरियाणा के युवाओं का हक मार रही है।
जजपा के जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग और महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभारी किरण पूनिया ने कहा कि हाल ही में घोषित असिस्टेंट प्रोफेसर (हिंदी) कॉलेज कैडर भर्ती के परिणाम में 132 पदों में से सामान्य वर्ग के 56 चयनित उम्मीदवारों में 41 दूसरे राज्यों से हैं। इनमें बिहार, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, दिल्ली, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान के उम्मीदवार शामिल बताए गए हैं।
विज्ञापन

नेताओं ने सवाल उठाया कि क्या हरियाणा में योग्य और पढ़े-लिखे युवाओं की कमी है। उनका आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही और बाहरी उम्मीदवारों को अधिक अवसर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जजपा नेताओं ने असिस्टेंट प्रोफेसर (मनोविज्ञान) भर्ती का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि 85 पदों के लिए 335 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी, लेकिन केवल तीन उम्मीदवार ही पास घोषित किए गए।
नेताओं ने सरकार से भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने और प्रदेश के युवाओं को प्राथमिकता देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed